संभावित दावेदार विजन : पर्यटन व्यवसाय को पहुंचाएंगे नए आयाम पर : कवाड़

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस की ओर से दावेदारी कर रहे विनय कवाड़ ने अपना विजन बताया और कहा कि शहर के पर्यटन व्यवसाय को नए आयाम पर पहुंचाएंगे। उन्होंने सडक़, ड्रेनेज जैसी कई समस्याओं के समाधान की बात कही।

यातयात व्यवस्था : शहर की यातायात व्यवस्था बहुत खराब है। हालात यह है कई बार जाम लगता है। बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध और स्पेशल सिटी ट्रंासपोर्ट वाहन चलने चाहिए।
सडक़ें : शहर में चुनावी साल में ही सडक़ें बनती है और एक साल में ही टूट जाती है। इसके लिए स्थाई समाधान करेंगे।
डे्रनेज व्यवस्था : शहर की ड्रेनेज व्यवस्था बहुत पुरानी है। एक के बाद एक लगातार पाइप लाइन चॉक हो रही है। 40 साल पुरानी इस व्यवस्था बदलनी चाहिए।
पर्यटन व्यवसाय : शहर का भीतरी क्षेत्र पर्यटन के लिहाज से काफी समृद्ध है। इस व्यवसाय को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। इससे शहर के विकास को चार चांद लग सकते हैं।
व्यापार का विकास : शहर में रोजगार के साधन बढ़ाने के लिए ग्वारगम, हैंडीक्राफ्ट और टैक्सटाइल उद्योग का विकास करना चाहिए। यह उद्योग फिलहाल संकट की स्थिति से गुजर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R8f5i3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment