आयुर्वेद विवि के कुलपति डॉ शर्मा धन्वंतरि अवॉर्ड से सम्मानित, भारतीय चिकित्सा पद्धति को दे रहे बढ़ावा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के देश-विदेश में प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान, उत्कृष्ट शिक्षण एवं शोध तथा चिकित्सा सेवाओं के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राधेश्याम शर्मा को 28 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय धन्वन्तरि सप्ताह समारोह में धन्वंतरि अवार्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित हिंदी भवन में इन्टीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री डॉ. हर्षवद्र्धन ने डॉ. शर्मा को यह अवार्ड दिया गया।

धनवंतरि जयंती आरोग्य सप्ताह शुरू


राजकीय जिला आयुर्वेद अस्पताल खांडा फलसा में धनवंतरि जयंती आरोग्य सप्ताह मंगलवार से शुरू हुआ, जो 5 नवंबर तक चलेगा। प्रभारी वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. उषा अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दिन 5 औषधीय पौधों का रोपण किया गया। जिसमें मीठा नीम, हडज़ोड़, कृष्ण तुलसी,घृतकुमारी, अडूसा आदि पौधे रोपे गए। वहीं बुधवार व गुरुवार को स्कूली विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, चर्चा, 2 को स्वास्थ्य संगोष्ठी, 3 को मौसमी बीमारियों पर परिचर्चा, 4-5 को चिकित्सालय परिसर में मौसमी बीमारियों पर शिविर आयोजित होगा। 5 नवंबर को धनवंतरि पूजन व चिकित्सा शिविर होगा। इस मौके पर डॉ. अरुणा चौहान, डॉ. प्रेमसुख, वरिष्ठ नर्सेज घनश्याम नवल, नर्सिंग कौंसिल सदस्य शशिकला प्रजापत, उमा व्यास, इंदु जोशी, रीटा बोहरा, विमला पुरोहित, कांता पुरोहित, कैलाश सामरिया, प्रियदर्शनी व्यास, सुनंदा राइका, सुरेन्द्र प्रजापत, राजपालसिंह, लालचंद, रोशनलाल, तेजसिंह, शांतिदेवी, पार्वती, इंद्रा, दुर्गा, नेमीचंद, हनुवंतसिंह व गोविंद सिंह सहित कई स्टाफ के लोग मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qiE6LY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment