स्वच्छ करें राजनीति : जोधपुर विधानसभा क्षेत्रों के ये हैं बदलाव के नायक व दलों के दावेदार, चेंजमेकर्स बदलेंगे राजनीति का रुख

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राजनीति में स्वच्छ छवि के लोगों को आगे लाने के लिए शुरू हुए पत्रिका महाअभियान का अब महत्वपूर्ण पड़ाव है। स्वच्छ करें राजनीति, अभियान के तहत राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 47,000 से अधिक चेंजमेकर और वॉलंटियर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय हैं। अप्रेल में शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक चेंजमेकर्स के लिए अलग-अलग टास्क तय किए थे। इस आधार पर अब रैकिंग तय की है।

रैंकिंग का आधार क्षेत्र में वॉलंटियर्स बनाने, ऑनलाइन वोटिंग, पौधे लगाने, घर-घर तिरंगा फहराने और चेंजमेकर बैठकों में सक्रियता आदि प्रमुख रहे हैं। रैंकिंग में सर्वाधिक वरीयता विधानसभा क्षेत्र में अपने वॉलंटियर्स बनाने के टास्क को दी गई। इन पैमानों पर अब वे चेहरे आपके सामने हैं, जिन्होंने इस रैंकिंग में समग्रता के आधार पर ऊपरी स्थान प्राप्त किया। हम चेंजमेकर्स की सूची सभी राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध करा रहे हैं, इनमें से जो भी चेंजमेकर चुनाव लडऩे के इच्छुक होंगे, वे मैदान में उतर सकते हैं।

अन्य सभी चेंजमेकर और वॉलंटियर अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर राजनीतिक स्वच्छता और बदलाव के नायकों के तौर पर लोकतंत्र में अपना योगदान देते रहेंगे। इस रैंकिंग से परे, तमाम चेंजमेकर और वॉलंटियर मुद्दा आधारित चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्रों में जनता को जागरूक करने में लगातार सक्रिय हैं।

तमाम चेंजमेकर इस समग्र रैंकिंग में भले स्थान प्राप्त नहीं कर पाए हों, पर वे किसी से कम नहीं है। इन सबकी भी अपनी अलग ताकत है। पांच मानदंडों में से कोई वॉलंटियर्स बनाने में दूसरों से बहुत अधिक था, तो किसी ने ऑनलाइन वोटिंग के जरिए लोगों तक पकड़ बनाई। कोई पौधे लगाने और तिरंगा फहराने जैसे सामाजिक सरोकार में अव्वल रहा तो किसी की बैठकों और क्षेत्र में सक्रियता का मुकाबला नहीं।

बात यदि वॉलंटियर्स की करें तो यही वो सबसे बड़ी ताकत थी। जिन्होंने न सिर्फ चेंजमेकर्स को उनके टास्क पूरे करने में सफलता दिलाई बल्कि राजनीति को स्वच्छ करने की अलख हर गली-मोहल्ले तक लेकर गए।

राजस्थान

चेंजमेकर - 12,501

वॉलंटियर - 16,421

निम्न सूची में पत्रिका चेंजमेकर्स अभियान के टॉप रैंकिंग और राजनीतिक दलों से टिकट के दावेदार शामिल किए गए हैं :-

सरदारपुरा विधानसभा
चेंजमेकर : विजय नायक, बलवीर भाटी, अभिषेक दधीच, डॉ योगेंद्र सिंह शेखावत, रामनिवास बिश्नोई, दिनेश पुनावत।
कांग्रेस : अशोक गहलोत, राजेंद्र सोलंकी, कुंति देवड़ा, सुनिल परिहार।
भाजपा: शंभूसिंह सिंह खेतासर, महेंद्र सिंह राठौड़, नरेंद्र कच्छवाहा, राजेंद्र गहलोत।

शहर विधानसभा
चेंजमेकर: पवन मेहता, अभय कंवर, राजेंद्र भाटी, अनिल आचार्य, धीरज कुमार रांका।
कंाग्रेस: सुपारस भंडारी, पवन मेहता, अनिल टाटिया, प्रदीप गांग, सुनील व्यास, गणपत सिंह चौहान।
भाजपा: कैलाश भंसाली, अतुल भंसाली, मेघराज लोहिया, देवेन्द सालेचा, राजेन्द्र बोराणा, प्रसन्नचंद मेहता, सुरेश जोशी।

सूरसागर विधानसभा
चेंजमेकर : विकास शर्मा, मोहम्मद इखलास, राकेश सारस्वत, सुनिल सुथार, योगेंद्र वैष्णव।
कांग्रेस: सईद अंसारी, इंसाफ खान, रामेश्वर दाधीच, इकबाल खान, अयूब खान, आनंद पुरोहित।
भाजपा: सूर्यकांता व्यास, हेमंत घोष, कमलेश पुरोहित, देवेंद्र जोशी, घनश्याम ओझा, जगतनारायण जोशी, घनश्याम वैष्णव।

लूणी विधानसभा
चेंजमेकर: डॉ राकेश चौधरी, मनोहर पाल चौधरी, सुनिल कुमार बिश्रोई, डॉ. रामकिशोर विश्रोई, डीआर मेघवाल, भल्लाराम पटेल, गणेश चौधरी।
कांगेस: बद्रीराम जाखड़, महेन्द्र बिश्नोई, राजेंद्र चौधरी, डॉ राकेश चौधरी।
भाजपा: जोगाराम पटेल, जसवंतसिंह विश्नोई, शैलाराम सारण, विरेन्द्र प्रताप सिंह पाल।


बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र

चेंजमेकर- हीराराम मेघवाल, मदन धोबी, सरोज सरगरा, चेतन धान्या, त्रिलोक नैनीवाल, श्याम बाबल

कांग्रेस-हीराराम मेघवाल, शंकरलाल चौहान, विजेन्द्र झाला, सरोज सरगरा
भाजपा- अर्जुन लाल गर्ग, जगदीश कडेला, प्रकाश चौहान
अन्य-बाबूलाल लीलड़, रेखा चौहान

भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र
चेंजमेकर- पुखराज गर्ग, कालूराम मेहरा, मंछाराम गोदा, रामनिवास बुधनगर, श्याम सिंह विश्नोई, सुनील गर्ग
कांग्रेस- ओमप्रकाश मेघवाल, भंवर बलाई, गीता बरवड़, पूसाराम मेघवाल
भाजपा-कमसा मेघवाल, किरण डांगी, महेन्द्र मेघवाल, घनश्याम मेघवाल

फलोदी विधानसभा क्षेत्र

चेंजमेकर- प्रकाश चंन्द्र छंगाणी, महंत भगवानदास जांबा, डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, नरेश व्यास, भंवरलाल खींचड़, भंवरी कालीराणा

कांग्रेस-विजय लक्ष्मी विश्नोई, कुंभसिंह पातावत, पन्नालाल व्यास, पप्पूराम डारा

भाजपा- पब्बाराम विश्नोई, जसवंत सिंह विश्नोई, ओम जोशी, प्रकाश चन्द्र छंगाणी

 

शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र
चेंजमेकर- जसवंत सिंह इंदा, कर्नल नारायण सिंह इंदा, संतोष कंवर इंदा, नारायण राम विश्नोई, जितेन्द्र गोदारा, उमराव सिंह देणोक
कांग्रेस- उम्मेद सिंह राठौड़, जसवंत सिंह इंदा, विक्रम सिंह इंदा
भाजपा-बाबूसिंह राठौड़, कंवर सिंह राठौड़, प्रताप सिंह इंदा, राजेन्द्र सिंह इंदा

लोहावट विधानसभा क्षेत्र

चेंजमेकर- करणसिंह उचियारडा, प्रभुसिंह राठौड़, सत्यनारायण विश्नोई, चुन्नी लाल मेघवाल, इन्द्र सिंह मांगलिया, जुगल सिंह चौहान

कांग्रेस-करणसिंह उचियारडा, सत्यनारायण विश्नोई, किसनाराम विश्नोई, नारायणराम डाबड़ी

भाजपा- गजेन्द्र सिंह खींवसर, प्रभुसिंह बुड़किया, भागीरथ बेनीवाल, शांतिलाल शर्मा

अन्य-डॉ. मघाराम मेघवाल


ओसियां विधानसभा क्षेत्र

चेंजमेकर- महेन्द्र प्रताप सिंह, ज्योति जाणी, जस्साराम जाणी, भोपालसिंह बड़ला, सांवर लाल परिहार, रमेश भदाव

कांग्रेस- महेन्द्र प्रताप सिंह, लीला मदेरणा, दिव्या मदेरणा, भोमाराम चौधरी

भाजपा- भैंराराम सियोल, शंभूसिंह खेतासर, भोपालसिंह बड़ला, पूनाराम चौधरी
अन्य-उमराव सिंह जोधा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QBdRf3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment