बधाई हो बधाई, जन्मे कृष्ण कन्हाई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह मनाया गया। इस दिन विभिन्न कस्बों-गांवों में मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई। पर्व को लेकर सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना जाना रहा। वहीं विभिन्न संस्थाओं की ओर से मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं भी हुए। इस अवसर पर निकली शोभायात्राओं में भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित झांकियां भी निकाली गई।
फलोदी. राजीव कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में प्रतिमाओं पर आकर्षक सजावट की गई तथा धार्मिक आयोजनों की धूम रही। मध्य रात्रि तक चलने वाले इन कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए शाम से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था।
देचू. समूचे ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। आम चौहट स्थित ठाकुरजी मंदिर में विशेष प्रकार से सजावट की गई।
पीपाड़ सिटी. चौपाटा बाजार स्थित भगवान कृष्ण का नया मंदिर, दफ्तरियों का बास स्वर्णकार समाज कुलदेवी मंदिर, रघुनाथ मंदिर अस्तल, माहेश्वरी भवन समेत अन्य मंदिरों में सुबह से लेकर रात १२ बजे तक धार्मिक आयोजन हुए। निप्र
बालेसर. क्षेत्र में श्री कृष्णा जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। सोमवार को बालेसर सत्ता, खिरता, तिबना, खुडियाला, ढाढणिया, कुई, केतु, भालु सहित गांवों में स्थित ठाकुरजी के मन्दिरों की विशिष्ट सजावट की गई। खुडियाला गांव में सूर्यवीर उच्च माध्यमिक विद्यालय में कृष्णा जन्माष्टमी पर छात्र छात्राओं की मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। वही खारी बेरी गांव में स्थित नाडी में भाई-बहनों ने समद हिलोरने का पर्व मनाया गया। निप्र
आऊ. ज्योति शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान निदेशक दीपसिंह मेड़तियां ने बताया कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विद्यालय की अलग-अलग टीमों के १२-१२ सदस्यों ने भाग लिया। निप्र.
ओसियां. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओसियां के तत्वावधान में व्यवस्थापक मंजू दीदी के नेतृत्व में कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गायत्री मन्दिर से शुरू होकर कस्बे के रेलवे स्टेशन, तहसील रोड होते हुए गायत्री मन्दिर के सामने स्थित मैदान पहुंची।
बिलाड़ा. कृष्ण कन्हैया लाल की जय-जयकार के जयघोषों के बीच कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में गाजों-बाजों के साथ कस्बे मे शोभायात्रा निकली गई। नाथद्वारा मैदान में कृष्ण कन्हैया लाल की मुख्य यजमान राजूराम चौधरी, पालिकाध्यक्ष मनोहरसिंह हाम्बड़, भाजपा नेता जगदीश कड़ेला एवं संघ के पदाधिकारियो द्वारा पूजा-अर्चना के साथ ही कृष्ण भगवान के विभिन्न चरित्रों पर आधारित झांकियों की शोभायात्रा रवाना हुई। इन झांकियों में वृंदावन, मथुरा एवं दिल्ली से आए रामलीला के कलाकारों की झांकियां अनुठी थी। शोभायात्रा बडेर चौक पहुंची जहां सीरवी समाज, पटेल समाज के गेरदल ने शोभायात्रा की अगवानी की, वहीं कच्छीघोड़ी के कलाकार भी तलवारें घुमाते हुए लोगों के बीच में नाचते देखे गए। बडेर चौक में सीरवी समाज, पटेल समाज, छीपा समाज, लुहार समाज, जीनगर समाज की ओर से मुख्य रथ में विराजित कृष्ण कन्हैयालाल की पूजा-अर्चना की तथा शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। शोभायात्रा चारभुजा मन्दिर, सदर बाजार, बडेर चौक, सोजती गेट, नई सडक़, सुभाषमार्ग, मुख्य बस स्टैण्ड होतेे हुए पुन: चारभुजा मन्दिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। (निसं/निप्र)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LSIyJT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment