जोधपुर.
शहर में सोमवार को अलग-अलग जगहों पर तीन सडक़ दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत और 21 घायल हो गए। इनमें में सबसे दर्दनाक हादसा एक ट्रक के नीचे आने से तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। इसके अलावा धवा के पास कार का टायर फटने से दो लोगों की मौत हो गई तो डांगियावास के देवलिया में ट्रेक्टर ट्रोली पलटने से 17 घायल हो गए।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस के अनुसार जेवराज मेघवाल सोमवार दोपहर 3 बजे बाइक पर पत्नी और तीन साल की बच्ची के साथ किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान डाली बाई मंदिर के पास तेज रफ्तार में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन साल की परीविधा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल उसके पिता जेवराज और पत्नी कलिया देवी को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
झंवर थाना पुलिस के अनुसार कार में सवार 6 लोग जोधपुर से बाड़मेर जा रहे थे। इस दौरान दोपहर डेढ़ बजे धवा के पास कार अचानक टायर फटने कार पलटी खाकर रोड के किनारे जा गिरी। हादसे में गंभीर घायल लूणी के उत्तेसर निवासी ईश्वर (24) पुत्र बाबुलाल, कल्याणपुर में दिरसिंगड़ी निवासी कालू राम (25) पुत्र हरीराम, मदनलाल(28) पुत्र धन्नाराम , उत्तेसर निवासी राजू (24) पुत्र देवीलाल को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं अन्य दो लोगों का हल्की चोटें आई। अस्पताल में इलाज के दौरान ईश्वर व कालू राम मौत हो गई।
डांगियावास के देवलिया के पास सोमवार सुबह एक ट्रक ने ओवरटेक के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी खा गई। जिससे करीब 17 जातरू घायल हो गए। घायलों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कोटा और झालावाड़ जिले से दो टै्रक्टर-ट्रॉली में करीब 60 जातरू रामदेवरा जा रहे थे। हादसे वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 जातरू सवार थे।
डांगियावास पुलिस के अनुसार कोटा व झालावाड़ से दो टै्रक्टर-ट्रॉली में जातरू रामदेवरा जा रहे थे। देवलिया के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक ट्रक ने ओवरटेक के प्रयास में एक टै्रक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रोली पलटी खाकर रोड किनारे जा गिरी।
हादसे के बाद लोगों ने गंभीर घायल 6 से 7 घायल जातरूओं को लोडिंग टैक्सी में बनाड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके कुछ देर बाद तीन एंबुलेंस में अन्य घायलों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। इनमें कोटा व झालावाड़ के सम्पत गुर्जर(17), शांतिबाई बैरवा(60),
मोहनलाल(36), बेरूलाल बैरवा (60), गणेशी देवी (58), देवीलाल गुर्जर, घासीलाल बैरवा (54), मांगीबाई गुर्जर (40), घनश्याम भील (50), नारायण बैरवा (60), लक्ष्मीबाई(60), कौशल(40), लक्ष्मण, मुकुट, वरडीलाल बैरवा, फूलचंद गुर्जर व बलाराम बैरवा का एमडीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LVmX3c
0 comments:
Post a Comment