यहां बैलगाड़ी से जुलुस निकाल जताया विरोध

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फलोदी (जोधपुर). पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को फलोदी बंद रहा। बंद शांतिपूर्ण रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त का माकूल बंदोबस्त था।


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, फलोदी के आह्वान पर राईकाबाग, त्रिपोलिया बाजार, पत्थर रोड, कचहरी रोड, बिजलीघर रोड, मलार रोड, जवाहर प्याऊ रोड, सदर बाजार, नया बाजार सहित प्रमुख बाजारों में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर तक बंद रहे।


बंद के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीगोपाल व्यास, कांग्रेस नेता हीराराम विश्नोई, प्रकाश छंगाणी, कुंभसिंह पातावत, मामराज विश्नोई, हाजी उमरदीन मलार, पन्नालाल व्यास, रमेश थानवी, रोहित छंगाणी, कासम खान, रवि व्यास, भंवरलाल मेघवाल, सत्यनारायण गुचिया, घीसूलाल चोरडिय़ा आदि के प्रतिनिधि मंडल ने उपखण्ड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपकर पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर प्रभावी अंकुश लगाने, फलोदी में लगातार बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम करने एवं स्वच्छ एवं सुचारू जलापूर्ति की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

 

ओसियां में आंशिक बंद रहा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी से रैली निकाल दुकानदारों से बंद का समर्थन मांगा। अधिकतर दुकानें खुली रही। कांग्रेस जोधपुर देहात उपाध्यक्ष भोमाराम प्रधान के नेतृत्व में एसडीएम हेताराम चौहान को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पूर्व प्रधान नारायण डाबड़ी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व चेयरमैन भगवानदास राठी, कांग्रेस सेवादल जोधपुर देहात अध्यक्ष भैरूसिंह मेवाड़ा, सरपंच श्यामलाल ओझा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

भोपालगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जाखड़ व जिपस श्यामलाल गोदारा की अगुवाई में भोपालगढ़ कस्बे में भी बंद सफल रहा। कस्बे की अधिकांश दुकानें दोपहर तीन बजे तक बंद रही और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कस्बे में विरोध रैली निकालकर आमजन को सरकार की विफलताओं से अवगत कराया। इस मौके ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जाखड़ के साथ ही कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश मेघवाल, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव बंसीलाल सैनी, पाली लोकसभा महासचिव महेंद्रप्रताप देवड़ा व रामस्वरूप देवड़ा, नरेश चौधरी, महेश जाखड़ समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

पीपाड़ सिटी में बंद का मिलाजुला असर रहा। मालीमेला, होलीधड़ा, सब्जी मंडी, मुंदड़ा सर्किल, ईलाजी बाजार सहित अन्य भागों में अधिकतर दुकानें खुली रही। जबकि सुभाष घाट, गोल प्याऊ शहीदों का चौक में बंद का असर रहा। ब्लॉक अध्यक्ष इस्माइल खान सिंधी,नगर अध्यक्ष अमराराम भाटी, पालिका नेता प्रतिपक्ष अशोक दवे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिला मुख्यालय तक जुलूस निकाला। इसके बाद उपजिला कलक्टर कंचन राठौड़ को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व सरपंच सत्यनारायण शर्मा, बाबूलाल टाक, मो शरीफ छींपा, बक्शा राम कच्छवाहा, करनाराम, मिसाराम सांखला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं पालिकाध्यक्ष महेंद्र सिंह कच्छवाहा ने कांग्रेस के भारत बंद को विफल बताया।

वहीं लोहावट में मिलाजुला असर रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए जुलूस भी निकाला। जुलूस के दौरान थोड़ी देर के लिए दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। अंबेडकर सर्कल से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जूलूस निकाला। इस दौरान जिला देहात कांग्रेस कमेटी के महामंत्री किसनाराम विश्नोई, जिपस सत्यनारायण विश्नोई, बापिणी ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण मदेरणा, युवा कांग्रेस नेता जगदीश सियाक, यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव जेताराम विश्नोई, सेवादल के राधेश्याम छींपा, नारायणराम डाबड़ी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N6jm8g
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment