फलोदी. छात्रसंघ चुनाव 2010 में जोधाणा के युवाओं ने मतदान में काफी दिलचस्पी दिखाई है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में सोमवार को हुए मतदान में ओसियां के विद्यार्थियों ने सर्वाधिक मतदान किया। यहां 93.01 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं भोपालगढ़ में गत वर्ष के मुकाबले 17.28 फीसदी कम मतदान होने के साथ यह आंकड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र का सबसे कम मतदान प्रतिशत रहा। फलोदी में पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 8 फीसदी अधिक मतदान हुअ। इसी प्रकार पीपाड़ में भी मतदान प्रतिशत में गिरावट देखने को मिली है।
यूं समझे ग्रामीण कॉलेजों का मतदान प्रतिशत- शहर 2017 का मतदान प्रतिशत 2018 का मतदान प्रतिशत
ओसियां ९१.३४ ९३.०१
बिलाड़ा ८९.०० ८८.४७
बालेसर ८९.०० ८७.१५
पीपाड़ ८८.१५ ७७.२७
फलोदी ६१.८५ ७०.२०
गणित लगाने में जुटे प्रत्याशी व कार्यकर्ता
मतदान के बाद छात्रसंघ प्रत्याशी वोटों की गणित लगाने में जुट गए है और हार-जीत के कयास लगा रहे हैं। जहां मतदान प्रतिशत बेहद कम या गत वर्ष के मुकाबले कम हुआ है, वहां प्रत्याशियों की गणित बिगड़ गई है और समीकरण बिगडऩे की आशंकाएं बन गई है। जहां मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई है, वहीं नए समीकरण भी बन सकते हैं।
आज होगा भाग्य का फैसला-
मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को सुरक्षित स्थालों पर पुलिस की निगरानी में रख दिया है। अब मंगलवार सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू होगी तथा शाम तक नतीजे सामने आ जाएंगे।
फलोदी में 70 .20 फीसदी हुआ मतदान
फलोदी. छात्रसंघ चुनावों में सोमवार को विद्यार्थियों ने अपना नेता चुनने के लिए उत्साहपूर्वक मतदान किया। मतदान शांतिपूर्ण रहा। जेएनएमपी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फलोदी में मतदान के दौरान मुख्यद्वार पर कतारे लगी रही। फलोदी में ७०.२० फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान मतदान के दौरान कॉलेज के सामने औद्योगिक क्षेत्र में विद्यार्थियों व कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा रही।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरजीतसिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेज में ४ मतदान केन्द्र बनाए गए थे। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर चारों पदों के लिए 4-4 मतपेटियां रखी थी। महाविद्यालय में कुल 1913 मतदाता है। जिनमें से १३४३ विद्यार्थियों ने अपने मत का उपयोग किया। मतदान के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच उपकोष कार्यालय में रखवाया गया। मंगलवार सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू होगी।
पुलिस व प्रशासन करते रहे निरीक्षण-
महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान को लेकर एएसपी सरजीतसिंह मीणा, एसडीएम आलोक जैन, डीएसपी हरफूलङ्क्षसह, तहसीलदार अर्जुनदान चारण, सीआई मदनङ्क्षसह चौहान आदि ने कॉलेज परिसर में मतदान केन्द्रों का दौरा कर निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यातायात किया डाइवर्ट-
कॉलेज में चुनाव के चलते फलोदी-जोधपुर स्टेट हाइवे पर जोधपुर चौराहे के पास बैरिकेट्स लगाकर वाहनों को औद्योगिक क्षेत्र की तरफ डाइवर्ट किया गया तथा कॉलेज के पास यातायात को बंद रखा गया। साथ ही कॉलेज पास अलग-अलग जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QiIruv
0 comments:
Post a Comment