जोधपुर।
जालोरी गेट चौराहे पर शिवसेना की ओर से स्थापित गणेश प्रतिमा स्थल के पास शुक्रवार देर रात एक युवती से छेड़छाड़ के बाद किशोर व उसके साथी की पिटाई करने को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। मोहर्रम के चलते कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस के बैरिकेड्स आड़े-तिरछे रखकर यातायात बाधित कर दिया गया।
धार्मिक नारेजबाजी से एकबारगी तनावपूर्ण माहौल हो गया, लेकिन पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को समझाइश के बाद अलग कर मामले को शांत कराया। छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर दो जनों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका सेन ने बताया कि गणेश प्रतिमा स्थल के पास खड़ी एक युवती से रात को एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इसका पता लगने पर कुछ लोगों ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को पीट दिया। बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक को भी पकड़ लिया और दोनों को युवकों को नजदीक स्थित चौकी में सौंप दिया। इसका पता लगने पर दोनों युवकों के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग वहां आ गए। वे दोनों को पकडऩे का विरोध जताने लगे। इतने में शहर के भीतर से दूसरे गुट के लोगों के भी आ जाने से आमने-सामने हो गए।
चौराहे के चारों तरफ भीड़ हो गई। लोगों ने पुलिस के बैरिकेड्स आड़े तिरछे रखकर यातायात रोक दिया। दोनों गुटों की तरफ से धार्मिक नारेबाजी होने लगी। पता लगते ही सरदारपुरा थाने से उप निरीक्षक दिनेश, प्रवीण व गोविंद व्यास मौके पर आए और समझाइश की। बाद में पुलिस कमिश्नर आलोक वशिष्ठ, डॉ अमनदीप सिंह कपूर, मोनिका सेन, एडीसीपी अनंत कुमार सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस व आरएसी का अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर दोनों गुटों के लोगों को अलग कर रवाना किया और माहौल शांत कराया। पुलिस कमिश्नर आलोक वशिष्ठ ने ईदगाह जाकर शांति बनाए रखने की अपील की।
डीसीपी मोनिका सेन का कहना है कि युवती के पिता की तरफ से मामला दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया गया है दुकानें बंद कराई, लोगों को घरों में भेजा एकबारगी माहौल शांति होने के बाद पुलिस व आरएसी ने जालोरी गेट के आस-पास की सभी दुकानें बंद करा दी। साथ ही लोगों को जबरन घरों के लिए रवाना किया। कुछ लोगों पर डण्डे भी फटकारे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OJJMJo
0 comments:
Post a Comment