सपनें देखें, पर अपनी काबिलियत पर भी भरोसा रखें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जीवन में सपने देखना जरूरी है लेकिन अपनी काबिलियत पर भरोसा होना चाहिए। फिल्म या टेलीविजन ही नहीं, जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए स्वयं की योग्यता का आंकलन जरूरी है। यह बात फिल्म और टीवी कलाकार पंकज बैरी ने पत्रकारों से बातचीत में कही। पंकज ने बताया कि टीवी का दौर कभी खत्म नहीं होगा बल्कि टीवी की लोकप्रियता और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि एक दौर था जब टीवी मनोरंजन के साथ शिक्षाप्रद संदेश देने का श्रेष्ठ माध्यम था। यह दौर बीच के कुछ वर्षों में टीवी से गायब हो गया और पारिवारिक कलह, क्लेश, नकारात्मक संदेश देने वाले नाटकों ने ले लिया। अब पुराना दौर आ रहा है, जिसमें दर्शकों को मनोरंजन और शिक्षा दोनों मिल रहे हैं।

पंकज अब तक 87 फिल्मों व कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं। जिनमें सांझा चूल्हा, भारत एक खोज, गुल गुलशन गुलफाम, तारा, शतरंज, किट्टी पार्टी, भाभी आदि अनेक हैं। हाल में तेनालीराम में नकारात्मक भूमिका कर रहे हैं। जो कॉमेडी से भरपूर है।

'जायदाÓ की शूटिंग जोधपुर में

पंकज जोधपुर में शूट हो रही शॉर्ट फिल्म जायदा की शूटिंग के लिए युनिट के साथ जोधपुर आए हैं। शनिवार को डीपीएस सर्किल के पास स्थित अरिहंत अदिता कॉम्प्लेक्स में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में फिल्म डायरेक्टर अरशद सिद्दिकी ने बताया कि शॉर्ट फिल्म में नारी के बचपन से बुढापे तक का जीवन बताया जाएगा। 5 साल की लड़की जायदा के 60 वर्ष की उम्र तक उसके जीवन में आने वाली बंदिशों व संघर्ष यात्रा को उजागर किया जाएगा। फिल्म में गांव से शहर के विकसित जीवन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाआे अभियान की झलक मिलेगी। फिल्म में जायदा का किरदार ट्विंकल झा व उसके पिता का किरदार पंकज बैरी अदा कर रहे हैं। सिद्दिकी ने बताया कि राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म की शूटिंग के लिए सुविधाओं को देखते हुए जोधपुर बेस्ट लोकेशन है। फिल्म शूट के 7 दिन के शेड्यूल में कई शॉट्स फिल्माए गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wTV9a5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment