लेनदेन के विवाद को लेकर दोस्त की गोली मार कर हत्या

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बाप. लेन-देन विवाद के चलते मंगलवार रात देदासरी गांव में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी अपने परिवार सहित मौके से फरार हो गया। बुधवार सुबह मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को वारदात की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचें। आक्रोशित ग्रामीणों ने वारदात स्थल के पास स्थित दो मकानों में आग लगा दी। इसके अलावा एक पिकअप गाड़ी को भी जला दिया। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना पाकर बाप पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंची। सीएचसी बाप में मेडिकल बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

सीआई कैलाशदान चारण ने बताया कि नजीर पुत्र मोइबदीन मुसलमान निवासी देदासरी ने अपनी नामजद रिपोर्ट में बताया कि १८ सितंबर मंगलवार को दिन में उसके भाई शाबीर के मोबाइल पर शौकत पुत्र नूरदीन निवासी देदासरी का फोन आया उसे घर बुलाया। शाबीर व शौकत साथ-साथ व्यापार करते है। शाबीर शौकत से पैसे मांगता था। शाम तक वापस घर नही लौटने तथा मोबाइल बंद आने पर प्रार्थी ने रात करीब १० बजकर १० मिनट तक शौकत से मोबाइल पर बात की तो उसने बताया कि तेरा भाई तो पैसों का हिसाब कर शाम चार बजे ही यहां से चला गया था। बुधवार सुबह तक नहीं लौटा तो अब्दुल पुत्र अल्लादीन, सदीक पुत्र गफूर खान व प्रार्थी शौकत के घर पहुंचे तो पूरा घर बंद था तथा केवल एक खिड़की खुली थी। धर के आगे एक काले कलर की बोलेरो गाड़ी खड़ी थी। ये लोग खिड़़की से घर में घुसे तो देखा कि स्टोर में खून से लथपथ शाबीर का शव पड़ा था। उसके सिर पर गोली लगी हुई थी तथा कपड़े खून से सने हुए थे। शौकत व उसके भाई परिवार सहित हत्या के बाद मौके से फरार हो गए। प्रार्थी ने रिपोर्ट में कहा कि उसके भाई शाबीर की शौकत पुत्र नूरदीन, गाजी खां पुत्र इशाक खां, सत्तार खां पुत्र महेन्द्र खां, अनीस पुत्र सत्तार खां, इशाक पुत्र सरादीन, शकूर पुत्र महेन्द्र खां, मुमताज पुत्र इशाक खां, सदीक पुत्र महेन्द्र खां, मोहम्मद पुत्र महेन्द्र खां, मनसूद पुत्र महेन्द्र खां, इशे खा पुत्र सरादीन खां, रईस पुत्र इसे खां सभी जाति मुसलमान निवासी देदासरी व पांच-सात अन्य ने मिलकर षडय़ंत्र पूर्वक हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

दोनो में थी गहरी दोस्ती- मिली जानकारी के अनुसार मृतक शाबीर व शौकत दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों साथ मिलकर व्यापार कर रहे थे। कुछ माह घूमने के लिए मुंबई भी गए थे। वहां पर ताज होटल के आगे खड़े हो साथ में फोटो भी खिंचवाएं थे। भड़ला में दोनों सोलर सेक्टर में साथ-साथ काम करते थे। (निसं)

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QR8lG2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment