किसानों के खाद-बीज में 30 लाख का गबन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सहकारी समिति की ओर से किसानों के खाद-बीज में 30 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। समिति के व्यवस्थापक और सेल्समैन ने मिलकर सात लाख रुपए का बीज गायब कर दिया। डीएपी, एसएसपी सुपर फास्टफेट, इफ्को यूरिया खाद के लगभग 2600 कट्टों की कालाबाजारी कर दी गई। इतना ही नहीं, करीब 6 लाख रुपए का कीटनाशक भी गायब हो गया। सहकारिता विभाग ने धारा 57 में मामला दर्ज कर विभागीय इंस्पेटर को जांच के निर्देश दिए हैं।

बिलाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत भावी वृहत सहकारी समिति में यह घोटाला हुआ है। केंद्रीय सहकारी बैंक के क्षेत्रीय ऋण पर्यवेक्षक द्वारा किए गए निरीक्षण में समिति में 29 लाख 96 हजार 268 रुपए का स्टॉक कम मिला। समिति के व्यवस्थापक लालाराम और सेल्समैन भोलाराम ने मिलकर स्टॉक गायब कर दिया। दोनों के विरुद्ध राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर गबन की राशि वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।

 

ऐसे किया गबन
- स्टॉक रजिस्टर के अनुसार समिति में 7.14 लाख रुपए का बीज होना चाहिए था लेकिन भौतिक सत्यापन में 6.84 लाख का माल कम मिला।

- रसायनिक खाद डीएपी के 2073 कट्टों में से 898 कट्टे गायब मिले, जिनकी कीमत 9.42 लाख रुपए है।
- स्टॉक रजिस्टर के अनुसार इफ्को यूरिया के 3184 कट्टे होने चाहिए थे, 1357 ही मिले। शेष 1827 कट्टे गायब थे, जिनकी कीमत करीब 5.39 लाख रुपए थी।

- इफ्को एनपीके खाद के 267 कट्टों में से केवल 56 कट्टे ही स्टॉक रजिस्टर में पाए गए। एनपीके खाद का कुल 2.17 लाख रुपए का माल कम मिला।
- भौतिक सत्यापन में एसएसपी सुपर फास्फेट के 222 कट्टों में से 130 कट्टे गायब मिले, जिनकी कीमत 42 हजार 900 रुपए है।

- स्टॉक रजिस्टर के अनुसार 33.65 लाख रुपए की कीटनाशक दवाइयां होनी चाहिए थी। जांच में 27.95 लाख रुपए का कीटनाशक मिल गया। करीब 5.70 लाख रुपए की कीटनाशक दवाइयां गायब कर दी गई।

 

गबन मिला था, जांच के लिए भेजा
भावी सहकारी समिति में करीब 30 लाख रुपए का गबन आया था। मामला दर्ज करने व जांच करने के लिए हमने सहकारिता विभाग भेज दिया है।

धनसिंह देवल, एमडी, केंद्रीय सहकारी बैंक जोधपुर

संपत्ति कुर्क करके भी वसूलेंगे राशि
लालाराम व भोलाराम के विरुद्ध मामला दर्ज कर गबन की राशि वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। अगर उनके पास कुछ भी नहीं मिलता है तो उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

प्रशांत कल्ला, उप रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DiY9n0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment