पेयजल समस्या से परेशान विधायक को सुनाई खरी-खरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बालेसर. नागाणाराय स्कूल के पास ब्रह्म कॉलोनी के बाशिंदे पिछले कई सालों से पेयजल समस्या से जूझ रहे है। लगातार मांग के बाद इसके समाधान की एक बार स्थिति भी बनी और यहां के लिए नलकूप भी स्वीकृत हुआ, लेकिन वह स्वीकृति राजनीति का शिकार हो गई। यहां के लिए स्वीकृत नलकूप अन्यत्र स्थानांतरित हो गया। सोमवार को विधायक बाबूसिंह राठौड़ वहां से गुजरे तो कॉलोनीवासियों ने उन्हें रोककर खरी-खरी सुनाई।


शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के सामने लोगों ने आरोप लगाया कि इस कॉलोनी में नलकू प खुदाई के लिए कॉलोनी वासियों की मांग पर नलकू प स्वीकृत हुआ। जिसे गंदी राजनीति के चलते अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि हम लोग कई वर्षों से पेयजल समस्याओं से जूझ रहे हैं, पेयजल की व्यवस्थाएं कब होगी? इस दौरान वहां मौजूद कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी पेजयल संबंधी इस परेशानी पर नाराजगी जताई। विधायक व लोगों के बीच चली कुछ मिनटों की बातचीत में वहां मौजूद कुछ लोग कड़े स्वरों में विरोध करने लगे। वहीं शेरगढ़ विधायक राठौड़ ने लोगों को नलकूप की नई स्वीकृति का आश्वासन दिया और चले गए।
शेरगढ़ विधायक के वहां से जाने के बाद कॉलोनी वासियों ने आपस में मीटिंग की। फैसला किया कि अब अपने बूते पर चंदे से पेयजल की व्यवस्था कर लेंगे।

इधर 11 नलकूपों का भूमि पूजन
बालेसर . शेरगढ विधायक बाबुसिंह राठौड़ ने कहा कि जल ही जीवन है गांव व ढाणियां में पहली जरूरत पेयजल है। इसलिए बालेसर में एक साथ 11 सार्वजनिक नलकुप स्वीकृत करवाए गए है।
विधायक राठौड़ सोमवार को बालेसर ग्राम पंचायत क्षेत्र में भीलों की ढाणियों, रावतीयों का थान, खिलीयों की ढाणियां सहित अन्य ढाणियों में स्वीकृत नलकूपों की खुदाई से पूर्व भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि विशेषकर धोरे वाले भीलों की ढाणियों में वर्षों से पेयजल संकट है अब यहां नलकूप से पेयजल संकट से निजात मिलेगी। इससे पूर्व विधायक राठौड़ ने भूमि पूजन कर जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता को तीन दिन में सभी नलकूप खोदने के लिए निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रधान बाबूसिंह इंदा, सहायक अभियन्ता जैतसिंह, कृषि मण्डी डायरेक्टर पप्पु कच्छावाह, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बजरंग शर्मा, किशोर शर्मा, इकाई अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, प्रकाशसिंह इंदा, भोजराजसिंह इंदा, महेन्द्रसिंह, जब्बरसिंह, कुन्दनसिंह, भीखसिंह, रामसिंह, भगाराम भील, फुसाराम भील, हराराम भील सहित कई लोगो ने सम्बोधित किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2D8msnu
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment