टोल नाकों पर हो रही अवैध वसूली, अधिकारी मौन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बालेसर. जोधपुर-जैसलमेर राजमार्ग पर खनोड़ी टोल प्लाजा पर टोल दरों से अनभिज्ञ वाहन चालकों से निर्धारित दरों से ज्यादा टोल वसूला जा रहा है। इस अवैध वसूली को लेकर एनएचएआई के अधिकारी मौन है, जबकि इसे रोकने की जिम्मेदारी उन्हीं की है। एनएचएआई ने अपने टोल प्लाजा के ठेकेदारों को सरकारी निर्धारित टोल राशि की सूचियां दे रखी है। जिसमें स्थानीय जिले की कार से 25 रुपए व हल्के वाणिज्यिक वाहन से ४५ रुपए वसूले जाने तय किए गए हैं। परंतु यहां के कर्मचारी स्थानीय जिले के वाहनों की दर को दरकिनार करते हुए दोगुनी राशि वसूल रहे है। जबकि ऐसा नियमों के विरुद्ध है। राष्ट्रीय राजमार्ग 125 जोधपुर से जैसलमेर व अन्य कई पर्यटन स्थलों को जोडऩे का मुख्य मार्ग है।

यहां से कार, जीप, हल्के वाणिज्यिक वाहन, ट्रक, ट्रेलर, टैंकर सहित अन्य श्रेणी के हजारों वाहनों की रोजाना आवाजाही होती है। टोल ठेकेदार रोजाना अवैध वसूली से लाखों रुपए की अतिरिक्त कमाई कर रहे है। टोल दर से अनजान वाहन मालिक ज्यादा रकम दे जाते है। वाहन चालक को पता लगने पर जब विरोध करता है तो वहां तैनात टोलकर्मी झगड़े पर उतारु हो जाते है। निसं
केस-१

13 सितम्बर 2018 को शाम करीब 4. 35 पर वाहन संख्या आरजे १९ जीडी ७९०६ से खनोड़ी टोल पर वन साइड के डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रेशन की पर्ची काट कर ४५ रुपए राशि ली गई। यही गाड़ी 14 सितम्बर को सुबह 9.25 बजे वापस इस टोल पर पहुंची तो सिंगल साइड की पर्ची थमाकर 85 रुपए वसूल लिए गए। यह दोनों पर्चियां वाहन चालक के पास मौजूद है।

केस-२

15 सितम्बर की रात करीब 10 .30 बजे खनोड़ी टोल पर पहुंची कार नं. आरजे १९-११८८ से डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रेशन की पर्ची के साथ 25 रुपए राशि ली गई। इसी गाड़ी से 16 सितम्बर की अल सुबह 7.05 बजे सिंगल जर्नी की पर्ची थमाकर 55 रुपए वसूल लिए गए। कार चालक द्वारा विरोध करने पर टोल कर्मचारियों ने उसे टरका कर निकाल दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MLbdAW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment