जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव : एक छात्र डालेगा 5 वोट, केएन कॉलेज व सायंकालीन संस्थान के विद्यार्थी डालेंगे 9 वोट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

गजेंद्र सिंह दहिया/जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव 10 सितम्बर को होंगे। विवि में एपेक्स के चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त महासचिव पद के अलावा संबंधित संकाय में प्रत्येक कक्षा के लिए कक्षा प्रतिनिधि के वोट डाले जाएंगे। ऐसे में प्रत्येक छात्र को पांच वोट डालने हैं। कमला नेहरु कॉलेज और सांयकालीन अध्ययन संस्थान में चार पद अलग से होंगे। इन दोनों में अध्यननरत छात्र-छात्राओं को विवि के एपेक्स के चार पदों के अलावा अध्ययनरत कॉलेज के चार पद और एक वोट कक्षा प्रतिनिधि का देना होगा। इस तरह केएन कॉलेज और सांयकालीन संस्थान के विद्यार्थी 9 वोट डालेंगे।

 

विवि में ऐसा दूसरी बार है कि केएन कॉलेज और सांयकालीन संस्थान के एपेक्स पदों पर अलग से चुनाव हो रहे हैं। केएन कॉलेज में चार पदों को कॉलेज अध्यक्ष, कॉलेज उपाध्यक्ष, कॉलेज महासचिव, कॉलेज संयुक्त महासचिव का पदनाम दिया गया है। सांयकालीन अध्ययन संस्थान के चार प्रमुख पदों को संस्थान अध्यक्ष, संस्थान उपाध्यक्ष, संस्थान महासचिव व संस्थान संयुक्त महासचिव का पदनाम दिया गया है। इसके अलावा इन दोनों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कक्षा प्रतिनिधि के लिए भी अपना वोट देना है।

उपाध्यक्ष व सचिव के पद नहीं


वर्ष 2016 तक विवि में एपेक्स के चार पदों के अलावा समस्त संकायों में उपाध्यक्ष व सचिव अलग से चुने जाते थे। पिछले साल संकायों में इन दोनों पदों का समाप्त कर दिया है। इनके स्थान पर प्रत्येक संकाय में प्रत्येक छात्र को अपना सीआर चुनने का अधिकार दिया है।

अध्यक्ष पद के लिए 4 में मुकाबला


जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को नाम वापसी के बाद चुनाव की स्थिति साफ हो गई। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए दाखिल 15 प्रत्याशियों में से सभी 11 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। अब केवल चार प्रत्याशियों में ही मुकाबला होगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के मूल सिंह सेतरावा, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के सुनील चौधरी, स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआइ) के दमाराम और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फैडरेशन (एआईएसएफ) के अरविंद सिंह राजपुरोहित मैदान में हैं।

दीपा का नामांकन खारिज


एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल विभाग में सुबह 11 बजे एपेक्स के चारों पदों के प्रत्याशियों की सूची चस्पा की गई। इसमें से केवल एबीवीपी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी दीपा प्रसोया का नामांकन खारिज किया गया। दीपा को छात्रसंघ चुनाव संविधा के अनुच्छेद 11 के अंतर्गत चुनाव लडऩे के अयोग्य माना। दीपा पिछले साल केएन कॉलेज में एपेक्स पद का चुनाव लड़ चुकी थी। ऐसे में इस साल उसे फिर से एपेक्स पद के चुनाव लडऩे के लिए अयोग्य करार दिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CofJW2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment