पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के दूसरे चरण के दूसरे दिन जोधपुर में कई जगहों पर विरोध, हंगामे के बीच शुरू हुई। पीपाड़ में तो देर रात 9:45 बजे गौरव रथ पर पथराव भी कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इससे पहले दिन में ओसियां में हनुमान बेनीवाल के समर्थकों ने काले झंडे दिखा कर जबर्दस्त हंगामा किया तो वहीं राजपूत समाज की बैठक में नहीं आने से नाराज लोगों ने हाई-वे जाम कर दिया। पीपाड़ के मंच से तो संबोधन होने के दौरान ही गहलोत समर्थकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। भीड़ में से लोगों ने पत्थर उछाल दिए तथा गाड़ियों के कांच फोड़ दिए। माहौल गर्माने के बाद राजे ने सभा खत्म कर दी और जोधपुर एयरपोर्ट पर चार्टर मंगवा लिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2P7ASW2
This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
0 comments:
Post a Comment