कॉलेज की तालाबंदी कर किया प्रदर्शन, प्रशासन ने की समझाइश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

इस दौरान विद्यार्थियों ने लैब सहायक की प्रतिनियिुक्ति रद्द करने व कॉलेज में स्टाफ लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तथा कॉलेज के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर वहां बैठ गए। इस दौरान जिला परिषद सदस्य रावल जाणी ने वार्ता कर प्रतिनियुक्ति रद्द करवाने का आश्वासन दिया। फिर विद्यार्थियों ने दोपहर में कुछ समय के लिए सडक़ पर जाम भी लगा दिया गया। इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार जैन व एएसपी हरफूसिंह मौके पर पंहुचे तथा विद्यार्थियों से सफल वार्ता करते हुए प्रतिनियुक्ति रद्द करवाने का आश्वासन दिया। जिस पर विद्यार्थियों ने कॉलेज के ताले खोल दिए। गौरतलब है कि बीकानेर से तीन सहायक आचार्य को 30 दिन के लिए फलोदी कॉलेज में लगाया गया है।
संयुक्त सचिव सौरव बोहरा, पारस ईशरवाल, जसवंतङ्क्षसह राजपुरोहित, जीवण देवाणी, पीयूष पुरोहित, विष्णुशंकर बोहरा, पंकज व्यास, जसवंत व्यास, वासुदेवसिंह, नवनीत, सोहन विश्नोई, नीलकंठ, गौरव, गिरीश, ललित, रवि, जेपी, अजय, सुभाष माली, पल्लव, सचिन, राजकुमार, भरत, जयेश आदि ने प्राचार्य को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया कि कॉलेज में मंत्रालयिक कर्मचारी उपलब्ध नहीं है तथा 3 व्याख्याताओं को कई कार्य देखने पड़ रहे हैं। इस बीच लैब सहायक सम्पतराज गौड़ की अन्यत्र प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में 28में से 21 पद रिक्त चल रहे हैं तथा करीब २ हजार विद्यार्थी अध्ययनरत है। कार्यालय का काम-काज लैब सहायकों के भरोसे ही चल रहा है। उन्होंने लैब सहायक की प्रतिनियुक्ति रद्द कर कॉलेज में स्टाफ लगाने की मांग की है।
सडक़ पर लगाया जाम-
सुबह तालाबंदी के बाद हुई वार्ताओं में विद्यार्थियों के संतुष्ट नहीं होने से दोपहर में विद्यार्थियों ने फलोदी-जोधपुर स्टेट हाइवे पर वाहन रखकर प्रदर्शन किया। जिस पर कुछ ही समय में पुलिस मौके पर पंहुच गई तथा विद्यार्थियों से समझाइश कर रास्ता खुलवा दिया। फिर एसडीएम ने मौके पर पंहुच कर आश्वासन दिया।
30 दिन के लिए लगाए ३ तीन व्याख्याता-
आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान ने सोमवार को आदेश जारी कर शैक्षणिक कार्य के लिए बीकानेर से राजाराम को रसायन विज्ञान में, महेन्द्रसिंह सोलंकी को प्राणिशास्त्र में व अनिता गोयल को हिन्दी विषय के लिए सहायक आचार्य के पद पर लगाया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2B2hPuj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment