जेएनवीयू में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी, इस नियम से बाहर हो सकते हैं छात्रनेता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) सहित संभाग के अन्य महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को विवि ने अधिसूचना जारी कर दी। इसी के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। विवि के अनुसार इस बार भी यह नियम रहेगा कि गत वर्ष से नियमित छात्र ही एपेक्स पद का प्रत्याशी हो सकता है। किसी छात्र के पिछले साल विवि में बैकलॉग (बैक या एटिकेटी या फेल) रहा है तो वह एपेक्स पद का प्रत्याशी नहीं बन सकेगा, लेकिन कक्षा प्रतिनिधि का चुनाव लड़ सकेगा। विवि के इस नियम के आधार पर कुछ छात्र नेता चुनाव से बाहर हो जाएंगे। विवि शनिवार को मतदाता सूचियों का प्रकाशन करेगा। जो विद्यार्थी 30 अगस्त तक विवि में अपनी फीस जमा करवाएंगे, उन्हीं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। उधर विवि के कैंपस और कॉलेज में चुनाव का रंग जमने लगा है। छात्र नेताओं की टोलियां अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही है। अभी तक एबीवीपी, एनएसयूआई, एसएफआई सहित किसी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 31 अगस्त को होगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा जोधपुर संभाग में होने की वजह से जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय सहित संभाग के सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव 10 सितम्बर को होंगे। प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना एक ही दिन 11 सितम्बर को होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। परिणाम घोषित करने के तुरंत बाद सफल उम्मीदवारों को शपथ भी दिला दी जाएगी। व्यास विवि सहित जोधपुर संभाग के कॉलेजों की नजर दो दिन बाद प्रदेश के अन्य विवि व कॉलेजों में होने वाले मतदान पर टिकी हुई है।

5 सितम्बर को भरा जाएगा नामांकन


जेएनवीयू में मतदाता सूचियों का प्रकाशन 1 सितम्बर को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। चार सितम्बर को मतदाता सूचियों पर आपत्ति प्राप्त की जाएगी। इसी दिन दोपहर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। प्रत्याशी 5 सितम्बर को नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे। इस दिन सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। इसके बाद शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व आपत्तियां स्वीकार की जाएगी। अगले दिन यानी छह सितम्बर को 6 नामांकन सूची का प्रकाशन होगा। प्रत्याशी इसी दिन सुबह 11 बजे से दो बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। छह सितम्बर को दोपहर 2 से शाम पांच बजे तक अंतिम नामांकन सूची का प्रकाशन होगा। मतदान 10 सितम्बर को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसके अगले दिन 11 सितम्बर को प्रदेश में एक साथ मतगणना व परिणाम की घोषणा की जाएगी।

आचार संहिता लागू

विवि ने छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। गत वर्ष से नियमित छात्र ही एपेक्स पद के लिए प्रत्याशी हो सकता है।


प्रो. अवधेश शर्मा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी (छात्रसंघ चुनाव), जेएनवीयू



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PK0wBr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment