बहनों ने भाइयों से रक्षा बंधन नेग में मांगा चेक, आज केरल के लोगों की सहायतार्थ भेजे जाएंगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

सिटी रिपोर्टर| जोधपुर केरल में बाढ़ से प्रभावित लाखों लोगों की मदद के लिए जोधपुर की बहनें आगे आई हैं। भास्कर की पहल पर की गई अपील पर उन्होंने अपने भाइयों से रक्षा बंधन पर राखी बंधने के बाद नेग की जगह केरल पीड़ितों के लिए सहायता राशि का चेक मांगा, ताकि यह राशि वहां के पीड़ित भाई-बहनों के काम आ सके। भास्कर की इस अपील में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बहन विमला कच्छवाहा ने भी नेग में मिली राशि बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ दी है। जोधपुर की कई बहनों ने भास्कर की पहल को आगे बढ़ाते हुए अपने भाइयों से कहा कि उन्हें कोई महंगा गिफ्ट अथवा राशि नेग में नहीं चाहिए, उसकी जगह वे केरल बाढ़ पीड़ितों के नाम चेक दें। कुछ बहनों ने शनिवार को ही नेग के नाम पर केरल पीड़ितों के लिए चेक ले लिए। रविवार को भास्कर में भाइयों के बहनों को चेक देने की खबर प्रकाशित होने के बाद कई भाई-बहन भी इस नेक कार्य के लिए आगे आए। बाढ़ पीड़ितों के लिए ये चेक प्रिंसिपल सेक्रेटरी (फाइनेंस) तथा ट्रेजरार सीएमडीआरएफ के नाम बनाए थे। इन्हें अब सोमवार को केरल भेजा जाएगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LtWsBV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment