राजस्थान गौरव यात्रा
जोधपुर.
राजस्थान गौरव यात्रा के तहत जोधपुर संभाग के यात्रा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार देर शाम पीपाड़ सिटी पहुंची। मुख्यमंत्री के यात्रा रथ के पीपाड़ पहुंचने से पहले ही यहां भारी हंगामा हो गया। लोग चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जिन्दाबाद नारे लगा रहे थे। जब रात को मुख्यमंत्री का काफिला पीपाड़ पहुंचा तो काफिले के सामने ही अशोक गहलोत जिन्दाबाद के नारे लगे। इस बीच भीड़ से कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। कुछ पत्थर सीएम के रथ व काफिले के वाहनों पर गिरे। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। इस घटना पर मुख्यमंंत्री ने खुद अपने भाषण में कहा कि रात को पत्थर फैंक कर एक महिला को डराने वाले यह समझ लें कि हम फिर जीतेंगे और ऐसे पत्थर फैंकने से डरने वाले नहीं हैं।
इससे पहले बारा गांव में भी मुख्यमंत्री के काफिले के सामने काले झण्डे दिखाने एवं भीड़ ने पत्थर फैंके। ओसियां में भी राजपूत समाज ने भारी हंगामा करते हुए टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं खींससर विधायक हनुमान बेनिवाल समर्थकों ने काले झण्डे दिखाते हुए रात को गौरव यात्रा के पोस्टर फाड़ दिए।
पीपाड़ सिटी में सीएम राजे का खुला विरोध
पीपाड़सिटी
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शनिवार को गौरव यात्रा लेकर आने के दौरान नगर प्रवेश के साथ शुरु हुआ विरोध सभा स्थल पर भी सामने आया।
मुख्यमंत्री का काफिला रात्रि 9 बजे ज्यो ही पीपाड़सिटी में घुसा . उपखंड संघर्ष समिति और कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ ने गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान ज्यो ही मुख्यमंत्री की रथ पहुँचा तो उपस्थित आंदोलनकारियों ने जेब से काले कपडे निकाल लहराना शुरू कर दिया। अचानक डाकबंगले के पास माहौल खराब होते ही सुरक्षा बलो के जवानों ने डंडे फटकार कर विरोध करने वालो की खदेड़ दिया।
सभा स्थल पर भी विरोध
शहर में पुलिस थाना के पास मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के सभा स्थल पर भी गहलोत के समर्थन में नारे लगे तो मुख्य मंत्री ने अपने रथ से बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगा कर करारा जबाब दिया। उन्होंने भारी विरोध के बाद यहाँ से चुनाव जीतने की खुली घोषणा की। तभी उपद्रवियों ने कुर्सियां पलटनी शुरू कर दी तो पुलिस को फिर से बल प्रयोग कर माहोल को नियंत्रण में करना पड़ा।इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओ ने अलग अलग स्थानों पर स्वागत कर मालाये पहनाने के साथ ज्ञापन दिए।
सुरक्षा बलो ने डेरा जमाया
सी एम सुरक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री को रथ से कार में बैठाया गया और वापसी के दौरान तेज रफ़्तार से काफिला रात्रि दस बजे जोधपुर के लिए निकल गया। बिगड़े माहोल को देखते हुए शहर में सुरक्षा बलो का देर रात्रि तक पड़ाव रहा।वहीँ विरोध करने वालों की भी पुलिस ने पहचान करनी शुरू कर दी।
राखी पर झोली फैलाई, मत लौटाओ खाली हाथ
जोधपुर.
मुख्यमंत्री शनिवार को गौरव यात्रा में राखी के त्योहार पर मतदाताओं को रिझाने में पीछे नहीं रही। उन्होंने जोधपुर जिले के ओसियां कस्बे में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने अंत में कहा, कल राखी का बहुत बड़ा त्योहार है। आप सब लोगों को एक बहन के रूप में प्रणाम करती हूं। सभी की कलाई पर राखी बांधती हूं। बहन चलकर भाइयों के घर आई है। मुझे विश्वास है बहन को खाली हाथ नहीं भेज पाओगे आप। इसलिए यह झोली को आप अपने प्यार से भरो। मैं यह विश्वास करती हूं। आने वाले समय में यह बहन भी पीछे नहीं हटेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P6RoFM
0 comments:
Post a Comment