सीएम के स्वागत में सजने लगा शहर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

सीएम व उनकी यात्रा के स्वागत के लिए शहर में पोस्टर, बैनर आदि की सजावट शुरू हो गई है, वहीं गौरव उपयात्रा निकालकर गांव-गांव तक सघन जनसंपर्क किया जा रहा है तथा सीएम की सभा में अधिकतम संख्या में भागीदारी अदा करने के लिए लोगों को न्यौता दिया जा रहा है।

विधायक पब्बाराम विश्नोई ने बताया कि राजस्थान गौरव यात्रा २४ अगस्त को शाम ४ बजे फलोदी पहुंचेगी। इस दिन यहां स्टेडियम मैदान में आमसभा के बाद मुख्यमंत्री लटियाल माता के दर्शन करेंगी। सीएम के स्वागत एवं उनकी सभा में अधिकतम जनभागीदारी जुटाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत तक राजस्थान गौरव उपयात्रा निकाली जा रही है। यह उपयात्रा फलोदी व बाप समिति क्षेत्र की समस्त ६१ ग्राम पंचायतों तक जाएगी। सड़कों के भरे खड्डे, सजे बैनरपालिका अध्यक्ष कमला थानवी ने बताया कि राजस्थान गौरव यात्रा के फलोदी आगमन को लेकर नगरपालिका ने शहर के प्रमुख मार्गों की सड़कों पर खड्डे पाटकर वहां पेचवर्क करवाया है तथा फुटपाथों से मिट्टी व कचरा हटाया जा रहा है। पुलिस थाना सड़क पर लगे डिवाइडर विद्युत पोलों पर सीएम वसुंधरा राजे के फोटोयुक्त बैनर व पोस्टर सजाए गए हैं।प्रशासन भी हुआ सक्रिय -गौरव यात्रा के फलोदी दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां शुरू हो गई है। जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने भी गत दिनों फलोदी का दौरा कर सभा स्थल व रूट के मार्गोंं का जायजा लिया था और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गांव-गांव से जुटेंगे लोग -राजस्थान गौरव यात्रा के आगमन पर फलोदी में आयोजित होने वाली सभा में फलोदी विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव से बड़ी संख्या मेें लोग जुटेंगे। सभा स्थल परमवीर मैजर शैतानसिंह स्टेडियम में विशाल पंडाल लगाने का काम चल रहा है। यह पंडाल बारिश, गर्मी व आंधी को देखते हुए विशेष किश्म का लगाया जाएगा। तैयारी बैठक आज - गौरव यात्रा की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रदेश स्तरीय टीम सोमवार को आएगी। इस दौरान टीम के सदस्य दोपहर १ बजे भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनको जिम्मेदारियां सौैंपेंगे। भाजपा फलोदी जिलाध्यक्ष रेंवतसिंह राजपुरोहित व महासचिव बाबूलाल गर्ग ने बताया कि सीएम की राजस्थान गौरव यात्रा के दैरान आगामी २४ अगस्त फलोदी में तथा २५ अगस्त को सेखाला में होने वाली आम सभा को लेकर सोमवार को चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ, राज्य सभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण डूडी, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र गहलोत व खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई फलोदी का दौरा कर यहां कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल व मार्ग का निरीक्षण भी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय टीम दोपहर को भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनको कार्यक्रम की अलग-अलग जिम्मेदारियां देंगे। (कासं)----------------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MpXnJ2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment