खेजड़ली शहीदों के जयकारों के बीच पौधे लगाकर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश को हरा-भरा करने के लिए संकल्पित राजस्थान पत्रिका के महाभियान हरयाळो राजस्थान के तहत रविवार को विभिन्न जगहों पर आम, अमलतास, गुलमुहर, अर्जुन, मोलश्री आदि प्रजाति के रोपित करीब 500 से अधिक पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। सैनिक क्षत्रिय रामतलाई संरक्षण एवं पर्यावरण विकास संस्था की ओर से मंडोर क्षेत्र के मगरा पूंजला चैनपुरा स्थित प्राचीन रामतलाई नाडी परिसर में 11 जोड़ों सहित क्षेत्रवासियों ने सघन पौधरोपण कर नियमित देखभाल का संकल्प लिया। संस्था के अध्यक्ष बलवीर भाटी ने बताया कि हर सप्ताह रविवार को विभिन्न जोड़ों की ओर से सघन पौधरोपण कर क्षेत्र को हरा भरा किया जाएगा। आध्यात्मिक क्षेत्र पर्यावरण संस्थान की ओर से सिवांची गेट स्थित गढ़ी स्थित शिवदत्त आश्रम के पास संत लाडजी आश्रम परिसर में सघन पौधरोपण किया गया।

संयोजक रामजी व्यास ने बताया कि गीताधाम परिवार सदस्यों के सान्निध्य में पीपल, बरगद, नीम, आम, आंवला, इमली, अर्जुन छाल सहित विभिन्न औषधि महत्व के पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। अभियान के दौरान चन्द्रमोहन पुरोहित, इंदूबाला, राहुल, ओमप्रकाश व्यास, मधुबाला, राजेन्द्र व्यास, डिगाड़ी सरपंच सुमन चौधरी, विमला सियाग, प्रेमलता व्यास, शारदा व्यास आदि ने सघन पौधरोपण में सहयोग किया। राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान महाभियान के तहत जाजीवाल जम्भेश्वर नगर स्थित बालाजी मंदिर परिसर में जाजीवाल कला सरपंच महीराम विश्नोई व अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामनिवास बुधनगर के संयोजन में सघन पौधरोपण किया गया। विश्नोई समाज की महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों ने भगवान जम्भेश्वर व खेजड़ली के 363 शहीदों तथा अमृतादेवी के जयकारों के बीच पौधे लगाकर नियमित देखभाल का संकल्प लिया। पौधरोपण अभियान में गोपराम धतरवाल, चैनाराम ढाका, मांगीलाल खीचड़, जगराम धतरवाल, दयाराम साहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमला विश्नोई, आशा सहयोगिनी शिवरी विश्नोई, इन्द्रा विश्नोई, थानाराम, भागीरथ सारण, ओमप्रकाश, पुजारी शिवरतन, भंवरलाल, अशोक विश्नोई आदि ने 101 पौधे लगाने में सहयोग किया। विश्नोई छात्र संघ जोधपुर के तत्वावधान में रातानाडा स्थित विश्नोई धर्मशाला परिसर में छात्र संघ अध्यक्ष श्याम बाबल के संयोजन में सघन पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया। गुरु जम्भेश्वर के जयकारों के बीच पौधरोपण के बाद 101 पौधों का वितरण किया गया। सघन पौधरोपण कार्यक्रम में छात्र संघ के पदाधिकारियों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पौधरोपण में सहयोग किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Oa8qm4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment