कांग्रेस कार्यालय पर इस तरह से हमले का प्रयास भाजपा की खीज है: अंसारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. 21 अगस्त को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर व होर्डिन्ग फाडे गए एवं मर्यादा विहीन प्रदर्शन किया गया। उसके विरोध में शनिवार को जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी चौक पर धरना दिया गया।

सम्भागीय प्रवक्ता डॉ अजय त्रिवेदी एवं रिजवाना रजाा ने बताया कि धरना स्थल पर 11 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आगमन आरम्भ हो गया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सईद अंसारी ने कहा कि भाजपा को जमीनी हकीकत का अहसास हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता ने इनको नकार दिया है इसलिए ये लोग इस तरह की घटनाओं को अन्जाम देकर अपनी खीज निकाल रहे हैं।

जेडीए के पूर्व चेयरमेन राजेन्द्रसिंह सोलंकी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से ये कांग्रेस को डराना चाहते हैं परंतु यह इनका भ्रम है और उन्होंने कहा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है इसलिये ये विचलित है।

कांग्रेस के महामंत्री सुरेश व्यास ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय पर इस तरह की हरकत करना राजनैतिक परिदृश्य से परे ओछी मानसिकता का परिचायक है। कांग्रेस नेता सुपारस भंडारी ने कहा कि यह लोकतंत्र का अपमान है। इसी क्रम में गणपत सिंह चौहान ने कहा कि विकास जोधपुर में कुछ किया नहीं इसलिए जनता के ध्यान बंटाने के लिए भाजपा ये हथकंउे अपना रही है ताकि मुद्दों से जनता का ध्यान भटक जाए।

थ्वचार व्यक्त करने वाले प्रमुख कांग्रेस नेताओं में डॉ अजय त्रिवेदी, पवन मेहता, मनीषा पंवार, हरेन्द्र सिंह राठौड, शांतिलाल लिम्बा, हनुमान सिंह खांगटा, जगदीश पंवार, प्रीतम शर्मा, रामेश्वर गुर्जर, गिरीश लूणा, डॉ धनपत गुर्जर, सलीम खान, युवक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश जोशी, दिनेश परिहार, कुश गहलोत, खुर्शीद अहमद, अजीत पुरोहित, दिव्या, फरजाना, विमला गुर्जर, जाफरान, दानिश फौजदार, अब्दुल गनी फौजदार, डेयरी चेयरमेन रामलाल विश्नोई, देहात कांग्रेस के अध्यक्ष हीराराम मेघवाल, जगदीश गांधी निर्मला देवडा, अरविंद गहलोत, इकबाल बैण्ड बॉक्स, रिजवान राजा, मनीष राठी, जगदीश सांखला, मदन मरवण, नरेश कण्डारा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सुयोग काबरा, तेजराम शर्मा, चेतन मरवण, चंद्र प्रकाश आसेरी, आइदानाराम सारण, हैदर रजा, आजम जोधपुरी, राजेश रामदेव, ओमकार वर्मा, पार्षद सुनील व्यास, प्रदीप गांग, गीता पंवार, शशिकांता जोशी, भोमाराम, योगिता खीची, ग्यास मोहम्मद, अनिल जोशी, जगदीश दाधीच, अजय शर्मा, सत्यनारायण भटट, घेवर जांगिड, धर्मेन्द्र राठौड, लियाकत लौहार, बाबूलाल पंवार, विजयलक्ष्मी पटेल, पुखराज सांखला, इलियास मोहम्मद, रोहित छंगाणी, अजीत जावा, सुरेन्द्र जावा आदि उपस्थित थे।


पुलिस उपायुक्त को दिया ज्ञापन
धरना समाप्त होने के पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन दिया एवं प्रतिनिधि मंउल की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष सईद अंसारी ने कहा कि युवक कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उन पर कडी कार्यवाही कर उन पर 307 जैसी धाराएं आरोपित की एवं उन पर बिना कारण लाठीचार्ज किया और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही तक नहीं की जा रही है। इस पर उपायुक्त अमनदीन सिंह कपर ने त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OZwNmA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment