कांग्रेस का अारोप- राफेल डील में डबल घोटाला, विमान खरीद के 41 हजार करोड़ ज्यादा दिए; रिलायंस को ऑफसेट कॉन्ट्रेक्ट भी दे दिया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फ्रांस की कंपनी दासॉल्ट एविएशन से सीधे 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में घोटाले के आरोप को लेकर कांग्रेस ने देश भर में एनडीए के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को एआईसीसी से विशेष रूप से अधिकृत व गुजरात कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया जोधपुर पहुंचे और मीडिया के समक्ष पीएम मोदी व उनकी सरकार पर राफेल डील में दोहरे घोटाले के आरोप लगाए। मोढवाडिया ने आरोप लगाया कि 36 विमानों की खरीद में 41 हजार करोड़ रुपए ज्यादा दिए जा रहे हैं। वहीं हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 30 हजार करोड़ का ऑफसेट कॉन्ट्रेक्ट यानी भारत में विमान बनाने का ठेका छीनकर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड को देने के साथ 1 लाख करोड़ रुपए का लाइफ साइकिल कॉन्ट्रेक्ट दे दिया गया। जबकि इस क्षेत्र में रिलांयस को काम करने का अनुभव ही नहीं है। मोढवाडिया ने कहा कि वे नाम लेकर आरोप लगा रहे हैं, चाहे तो उन पर मानहानि का केस कर लें।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NtByor
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment