पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बाड़मेर/सिणधरी. सिणधरी के निकट गांव बामणी स्थित मुंजियों की प्याऊ के रामदेव मंदिर के पुजारी की बुधवार रात लुटेरों ने हत्या कर दी और पहले हुए सोने के जेवर लूट लिए। घटना की जानकारी सुबह 9 बजे मिली, जब आसपास के लोग पक्षियों को चुगा देने के लिए मंदिर पहुंचे। यहां पुजारी को खून से लथपथ देख लोग सकते में आ गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच पुजारी के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक लूट के लिए पुजारी की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पानी के टांके से खून से सनी लाठी बरामद की है। सिणधरी के मुंजियों की प्याऊ रामदेव मंदिर में 25 वर्षों से पूजा-अर्चना करने वाले पुजारी हरिराम पुत्र पेमाराम कलबी की हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। दरअसल बुधवार को मंदिर परिसर में टांके का निर्माण चल रहा था। मजदूरों ने बताया कि शाम को 6 बजे पुजारी को छोड़ गए थे। देर रात 12 बजे के बाद अज्ञात लोगों ने मंदिर में सो रहे पुजारी के सिर पर कनपट्टी के पास लाठी के वार किए, जिससे पुजारी की मौके पर मौत हो गई। लुटेरों ने पुजारी के हाथ से 10-12 तोला सोने का कड़ा, मुर्की, रुद्राक्ष...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uT8Ky3
This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
0 comments:
Post a Comment