जोधपुरः मथुरा दास माथुर अस्पताल के वार्ड में कैमिकल गिरा, बच्चे की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल के जनाना विंग में उस समय हड़कंप मच गया जब आईसीयू वार्ड में अचानक से कोई केमिकल गिर गया। जानकारी के अनुसार इस घटनाक्रम में एक बच्चे की मौत भी हुई है। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल में भर्ती मरीज़ों और उनके परिजनों ने देर रात जमकर हंगामा मचाया। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई।

 

जानकारी के अनुसार, जनाना विंग के आईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चे के ऊपर केमिकल की बोतल गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। अफरा-तफरी के बीच आईसीयू में भर्ती अन्य बच्चों को बाहर निकालकर अन्य वार्डों में शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे का पैमाना और भी ज़्यादा बड़ा हो जाता यदि समय रहते बचाव के कदम उठाये नहीं जाते। आईसीयू वार्ड में 10 से 12 बीएड लगे हुए थे जिनमें बच्चों का इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ बच्चों को तो वेंटिलेटर पर रखा गया था।

 

पुलिस ने इस हादसे में एक बच्चे की मौत की पुष्टि भी की है। एहतियात के लिए अस्पताल में पुलिस तैनात की गई है।

 

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ar4eMH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment