पुलिस ने बिछाया इस तरह जाल, बाइक चोर गिरोह चढ़ा हत्थे, 9 बाइक बरामद, 4 ​गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर

फलोदी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बाद आखिर पुलिस की ओर से राहत की खबर आई है। फलोदी पुलिस ने बाइक चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह को दबोच लिया है तथा गिरोह के चार आरोपियों को गिरतार कर उनके कब्जे से 9 बाइक बरामद की है। साथ ही एक नाबालिग को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है। गौरतलब है कि गिरोह के एक सदस्य द्वारा बाइक चोरी कर ले जाते हुए सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण राजन दुष्यंत ने बताया कि गत दिनों फलोदी शहर में बाइक चोरी की करीब दो दर्जन वारदातें हुई थी। इन वारदातों को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया तथा फलोदी वृताधिकारी हरफूसिंह व पुलिस निरीक्षक मदन चौहान को बाइक चोरी की वारदातों के खुलासे के निर्देश दिए गए थे। जिस पर फलोदी पुलिस की टीम ने लगातार प्रयास कर अन्तर जिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिसमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 बाइक बरामद की गई है।

पुलिस ने सादे वस्त्रों में रखी नजर- बाइक चोरी की वारदातों में लिप्त गिरोह का पता लगाने के लिए डीएसपी हरफूलसिंह के निर्देशन में मदन चौहान के नेतृत्व में गठित टीम के हैड कांस्टेबल रामाकिशन जांगू, सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल खुमाणाराम, गिरिराज सिंह, गोपीकिशन, श्यामलाल, राजूसिंह, सुभाष, ओमाराम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में दिन व रात के समय सादे वस्त्रों में संदिग्धों पर नजर रखी तथा घटनास्थलों के आस- पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही समय-समय पर शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी की गई।

इस बीच फलोदी से बाइक चोरी कर ले जाते हुए गिरोह सदस्य जालूवाला निवासी सूरसागर पुत्र शैतनाराम विश्नोई की एनएच-11 पर पुलिये से टकराने से मौत हो गई थी। इस दौरान टीम को सुराग मिलने पर गिरोह के सदस्यों की तलाश शुरू की गई। जिसमें जालूवाला जिला जैसलमेर निवासी सुनिल (28) पुत्र भागीरथराम विश्नोई , विकास (20) पुत्र मालाराम विश्नोई, अशोक (23) पुत्र जगदीश विश्नोई, मदन पुत्र भागीरथराम विश्नोई व एक नाबालिग मिलकर बीकानेर व फलोदी बाइक चोरी करने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने कानासर व फलोदी के एकां चौराहे से चार आरोंपियों को गिरतार कर किया गया ।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NWfNxe
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment