केन्द्र सरकार के समर्थन मूल्य बढ़ाने के चंद घंटों बाद ही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का यह बयान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

समर्थन मूल्य हर साल बढ़ाते हैं, इसे चुनाव से जोड़ कर न देखे
जोधपुर.
मैं खुद किसान हूं इसलिए सोचता था कि फसल की लागत अधिक है और मिलता कुछ नहीं। अब केन्द्र सरकार ने जो ५३ प्रतिशत समर्थन मूल्य बढ़ाया है वह स्वागत योग्य है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद ओम माथुर ने जोधपुर सर्किट हाउस में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य हर साल बढ़ाया जाता है, एेसे में इसे चुनावी साल से जोड़ कर नहीं देखा जाए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य बढ़ाने में कोई देर नहीं हुई। पिछले साल भी कीमतें बढ़ाई थी, लेकिन खरीद की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण पूरा फायदा किसानों को नहीं मिल सका। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ संगठन को मजबूत कर मैदान में उतरेंगे।
मैं पार्टी का कार्यकर्ता
आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में माथुर ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता हंू जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे वही करूंगा। जिंदगी भर कार्यकर्ता ही रहूंगा। चुनावी शंखनाद प्रदेश में बहुत पहले हो चुका है।
जेब से निकाल कर प्रदेशाध्यक्ष नहीं बना सकते
प्रदेशाध्यक्ष बनाने में मेरा कोई फार्मूला नहीं है चला। भाजपा एक व्यक्ति की पार्टी नहीं कि जेब से निकाला और प्रदेशाध्यक्ष बना दिया। यहां आमराय और संगठन निर्णय करता है। गिलहरी बराबर मैं भी वजूद रखता हूं पार्टी में इस लिहाज से मुझसे पूछा गया था। केन्द्रीय राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत जब पढ़ते थे तो मेरे साथ थे। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी पुराने साथी है। एेसे में हम सब भाई है। राजनीति में मनमुटाव आम बात भाजपा से अलग होकर घनश्याम तिवाड़ी के पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने निर्णय लिया और छोड़ कर गए उनका निर्णय है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tUSxYV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment