सफाई की मॉनीटरिंग के लिए अधिकारियों को बांटे वार्ड, अब ढर्रे पर आएगी सफाई व्यवस्था

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नगर निगम की ओर से साफ-सफाई व्यवस्था को ढर्रे पर लाने की कवायद तेज कर दी गई है। तत्कालीन आयुक्त ओमप्रकाश कसेरा ने भी सीएम दौरे के बाद हुई मीटिंग में स्पष्ट कर दिया था कि जैसी सफाई सीएम आने के दौरान रही, वैसी ही हर दिन होनी चाहिए। इस पर अमल होने से पहले ही उनका तबादला हो गया। अब पहले विधानसभा और उसके बाद लोकसभा चुनाव को देख आलाकमान के निर्देश पर आयुक्त दुर्गेश बिस्सा ने शहर की साफ-सफाई को प्राथमिकता देना शुरू किया है। हालांकि कई लोगों का मानना है कि यह कवायद महापौर की ओर से एसीबी में परिवाद दर्ज कराने के बाद गर्माए माहौल से अधिकारियों और कर्मचारियों को उबारने के लिए की जा रही है।

निगम आयुक्त ने एक आदेश जारी कर शहर की सफ ाई व्यवस्था में सुधार करने के लिए निगम के अधिकारियों को अलग-अलग वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी है। अधिकारियों को सुबह 6:30 बजे वार्ड में पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण करने, सफाई प्रभारी के साथ लेकर पूरे वार्ड का दौरा कर सफ ाई कर्मचारियों की उपस्थिति का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी वार्ड में कचरा स्थल का भी निरीक्षण करेंगे और ट्रेक्टर, जेसीबी व अन्य संसाधनों के संचालन को देखेंगे। सभी अधिकारी नियमित वार्ड की मॉनीटरिंग कर निर्धारित प्रपत्र में निरीक्षण की रिपोर्ट स्वास्थ्य अधिकारी भेजेंगे।

जान लें, आपके वार्ड में कौन आएगा


उपायुक्त शहर को वार्ड नंबर 58 और 56, उपायुक्त सरदारपुरा को वार्ड नंबर 27, 28, उपायुक्त सूरसागर को वार्ड नंबर 18, 19, संपत मेघवाल को वार्ड नंबर 3, 8, राहुल गुप्ता को वार्ड नंबर 24, 31, संजय माथुर को वार्ड नंबर 10, 9, संदीप माथुर को वार्ड नंबर 23, रामेश्वर को वार्ड नंबर 1,65, संदीप माथुर द्वितीय को वार्ड नंबर 21, 22, संजय पुरोहित को वार्ड नंबर 29, 30, प्रदीप बोड़ा को वार्ड नंबर 12,13, सुनील व्यास को वार्ड नंबर 11, प्रवीण गहलोत को वार्ड नंबर 55, सम्पत टाक को वार्ड नंबर 42, 43, अंजलि राठौड को वार्ड नंबर 25, 26, लोकेश को वार्ड नंबर 52, सुनीत बोहरा को वार्ड नंबर 5, 7, अनिल बिश्नोई को वार्ड नंबर 53, कमलेश व्यास को वार्ड नंबर 20, जितेंद्र चौधरी को वार्ड नंबर 14, 15, गौतम माथुर को वार्ड नंबर 35, 36, सुमन राठौड को वार्ड नंबर 61 62, विक्रम को वार्ड नंबर 45, 46, राम प्रकाश गहलोत को नंबर 48,57 महेंद्र सामरिया को वार्ड नंबर 50, 51, पीयूष अवस्थी को वार्ड नंबर 17, नासिर खान को वार्ड नंबर 4, सुधीर पुरोहित को वार्ड नंबर 16, महेश जोशी को वार्ड नंबर 32, 34, रमेश चौधरी को वार्ड नंबर 38, 47, विमला प्रजापत को वार्ड नंबर 6, सुनील डागा को वार्ड नंबर 39, नीतेश चौधरी को वार्ड नंबर 44, गिरीश रोहित को वार्ड नंबर 33, मनमोहन चौधरी को वार्ड नंबर 40, 41, विनय कल्ला को वार्ड नंबर 37, दिलीप सिंह को वार्ड नंबर 59, 60, सुरेंद्र बिश्नोई को वार्ड नंबर 64, 63, बेला गहलोत को वार्ड नंबर 49, गोपाल मूंड को वार्ड नंबर 2 और उम्मेद को वार्ड नंबर 54 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2voL4kH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment