कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल रोकने को बनाया सुरक्षा प्लान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जयपुर. पुलिस मुख्यालय ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल को रोकने व पेपर लीक न हो इसके लिए पांच स्तरीय सुरक्षा जाल बनाया है। परीक्षा केन्द्रों के पांच किलोमीटर दायरे में इंटरनेट सेवाएं भी बंद करवाने के लिए सरकार से अनुमति ली गई। जबकि परीक्षा की पारदर्शिता के लिए कुछ गोपनीय सुरक्षा इंतजाम परीक्षा के दिन किए जाएंगे। जैसे परीक्षा केन्द्र पर कमरा नंबर कौन-सा आया और वहां पहुंचने के बाद परीक्षार्थियों को उक्त कमरे की बजाए अन्य कमरों में बैठाया जाए। पुलिस मुख्यालय में परीक्षा में आने वाले परीक्षार्थियों को आधे घंटे पहले तक प्रवेश देने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि परीक्षार्थियों को दो घंटे पहले केन्द्र पर पहुंचने की नसीहत दी गई। इससे पुख्ता सुरक्षा जांच की जा सके। नकल गिरोह के सरगना जगदीश विश्रोई के पकड़ में नहीं आने के चलते भी पुलिस एहतियातन कदम उठा रही है। सरगना पर हाल ही एटीएस एडीजी उमेश मिश्रा ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

मुखिया के पास ही एक मोबाइल होगा
परीक्षा केन्द्र में तैनात खुद पुलिसकर्मी और अधिकारियों को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केन्द्र के कर्मचारियों और परीक्षक भी मोबाइल फोन नहीं रख सकेंगे। सिर्फ परीक्षा केन्द्र के इंचार्ज के पास मोबाइल फोन होगा। हालांकि वे भी परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल से कोई फोटो खींच नहीं सकेंगे।

आज से एडीजी अधिकारियों को दौरा करने के निर्देश
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा केन्द्रों पर एडीजी स्तर के अधिकारियों को दौरा कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार से कुछ एडीजी अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचेंगे।

10 लाख ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किया

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वालों में मंगलवार शाम तक करीब 10 लाख परीक्षार्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिए थे। आईजी प्रशाखा माथुर ने बताया कि कुछ अभ्यर्थियों ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अपनी एसएसओ आईडी भूल जाने या गुम हो जाने और अन्य कुछ समस्याओं के कारण प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं होना बताया है। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NHTuMA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment