जोधपुर। महामंदिर थानान्तर्गत जेडएस बी में गली 27 स्थित मकान में मंगलवार दोपहर साफ सफाई कर रही नौकरानी पर बालकनी गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं।
एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि बीजेएस नट बस्ती निवासी चंपा (25) पत्नी चैनाराम भील जेडएस बी में गली 27 निवासी विक्रम सिंह बालोत के मकान में साफ सफाई करती थी। हमेशा की तरह ही वह मंगलवार सुबह काम करने वहां पहुंची। घर के अंदर की सफाई करने के बाद वह बाहर पहुंची। तभी मकान के प्रथम मंजिल की बालकनी के पत्थर अचानक गिर गए। नीचे खड़ी महिला पत्थर की चपेट में आ गई। सिर में गम्भीर चोट आई।
आवाज सुनकर घर से बाहर आए लोग
धमाके की आवाज सुनकर मकान के अंदर से घरवाले बाहर आए और मलबा हटाकर महिला को मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने यहां मौका मुआयना किया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त का छोटा भाई है मकान मालिक
मकान मालिक विक्रम सिंह आरटीडीसी में अधिकारी हैं और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के छोटे भाई हैं। मृतका के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। वह पिछले दो साल से इसी मकान में मजदूरी करती थी।
दीवार सहित गिरी बालकनी
पुलिस का कहना है कि चार पांच साल पूर्व मकान का निर्माण कार्य कराया गया था। पत्थर की बालकनी बनी हुई थी, जो एकदम से गिर गई। साथ ही प्रथम मंजिल की दीवार भी उसके साथ नीचे आ गई। बालकनी एेसे गिरी जैसे किसी ने तलवार से पत्थर काटे हों।
शहर की उखड़ी सड़कें
शहर में मानसून की दस्तक के साथ ही शहर की सडक़ें उखडऩे लगी हैं। कहीं बारिश का पानी भरने से बड़े-बड़े गड्ढे तो कहीं डामर का कटाव देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि जोधपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम ने मानसून से पहले ही कई सडक़ों पर डामर बिछाया था, लेकिन उसकी भी हालत अब खस्ता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2z8CFXU
0 comments:
Post a Comment