पीएम मोदी ने मंत्री शेखावत की तारीफों के पुल बांध राजस्थान की सियासत में लगाया तड़का, मंच से कही ये बातें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन 13 परियोजनाओं की सौगात प्रदेश को दी उनमें केवल एक जोधपुर की है। वहीं मंच से एक बार फिर मोदी ने केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री व जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत के उनके नजदीकी होने के संकेत दिए। जयपुर में मोदी की सभा के मंच पर मुख्यमंत्री, राज्यपाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, गृह मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के साथ ही पांच केन्द्रीय मंत्री थे। मोदी ने सीएम वसुंधरा राजे की योजनाओं और प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के संगठन निष्ठा की तारीफ की। उन्होंने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने की बात कही। साथ ही केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत को कृषि मंत्रालय को आगे बढ़ाने का काम करने वाला बताया। उन्होंने शेखावत को इस धरती की संतान और किसानों का हितैषी बताया। मंच से बोली गई इस बात से राजस्थान में चल रहे सियासी दांव पेच में यह तड़का लगाने जैसा प्रतीत हुआ।

मीरा बाई और अमृता देवी को बताया मिसाल


मंच से मोदी ने प्रदेश के कई वीरों का गुणगान किया। मीरा बाई के त्याग व प्रेम के साथ ही अमृता देवी के पर्यावरण प्रेम का भी उदाहरण पेश किया।

12 करोड़ रुपए से एसटीपी का अपग्रेडेशन

 

नांदड़ी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का 12 करोड़ से जीर्णोद्धार होगा। इस कार्य का भी प्रधानमंत्री ने शनिवार को जयपुर में शिलान्यास किया। 2100 करोड़ की जिन 13 योजनाओं के जरिए प्रदेश को नई ऊंचाइयां मिलने का दावा किया जा रहा है उनमें से एक यह जोधपुर में एसटीपी अपग्रेडेशन है। यह प्लांट 2005 से संचालित हो रहा है। फिलहाल यह पुरानी तकनीक से चल रहा है। बीओडी व सीओडी का स्तर बहुत ऊंचा था। अपग्रेडेशन के बाद बीओडी व सीओडी का स्तर नीचे रहेगा। इससे तैयार पानी खेती के लिए उपयोगी रहेगा। फिलहाल जोधपुर में तीन एसटीपी हैं, जिनमें दो सालावास और एक नांदड़ी में संचालित है। वहीं चौथा बासनी बेंदा में 76 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zlYEuw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment