लोहावट/जोधपुर. मोबाइल पर बात कर गाड़ी चलाना पहले ही जानलेवा रहा है और अब वाहन चालक सोशल साइट्स पर लाइव आकर गाड़ी और चलाने लगे हैं। इससे हादसों में दिनोंदिन इजाफा देखने को मिल रहा है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना तथा सोशल साइट चलाना कितना महंगा पड़ सकता है। इसका एक उदाहरण शुक्रवार को लोहावट क्षेत्र के जोधपुर-फलोदी स्टेट हाईवे पर पेड़ से टकराई एसयूवी गाड़ी में सामने आया। जिसमें गाड़ी में सवार एक व्यक्ति फेसबुक पर फलोदी की ओर जाते समय लाइव कर रहा था। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि गाड़ी पेड़ से टकराने संभवत चालक का ध्यान हट गया तथा वह मोबाइल फोन की ओर देख रहा था।
उस समय गाड़ी से पेड़ से जा टकराई उसे गाड़ी चला रहे चालक की हादसे में मौत हो गई। सोशल साइट पर देर रात को वायरल हुआ एक वीडियो के अनुसार कि गाड़ी में सवार चार व्यक्तियों में सुनील बिश्नोई द्वारा लोहावट पहुंचने से पहले फेसबुक पर लाइव किया गया। फेसबुक पर लाइव के अनुसार यह भी प्रतीत हो रहा है कि गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी। गाड़ी पास के चौराहे को पार कर गोस्वामी पेट्रोल पंप के पास पहुंची। इस दौरान एसयूवी गाड़ी आगे चल रही कार से आगे निकली। जिसे थोड़ा आगे जाने के बाद एसयूवी गाड़ी आगे पेड़ से जा टकराई। फेसबुक लाइव के दौरान चालक दलपत सिंह भाटी बार-बार मोबाइल फोन की ओर भी देख रहा था।
संभवत यह हादसा फेसबुक लाइव के चक्कर में ध्यान रखने से आगे जाकर एक से टकराने से हुए होने का अंदेशा है। हादसे में दलपत सिंह भाटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस एवं 108 एंबुलेंस पहुंची हादसे में चालक दलपत सिंह भाटी उम्र 48 वर्ष निवासी बालोतरा की मौके पर मौत हो गई। वहीं सुनील विश्नोई निवासी खेड़ी सालवा डांगियावास, चंद्रभान बिश्नोई निवासी खेतोलाई व देवी सिंह राजपूत निवासी भैसड़ा जैसलमेर घायल हो गए। बाद में तीनों घायलों को लोहावट में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। गंभीर घायल सुनील विश्नोई व चंद्रभान बिश्नोई को जोधपुर रैफर किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KyzGJp
0 comments:
Post a Comment