एआईसीसी सचिव चौधरी की मौजूदगी में बेनीवाल ने लगाए गहलोत पर आरोप

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

खींवसर से निर्दलीय विधायक और किसान नेता के तौर पर पहचान बनाने वाले हनुमान बेनीवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोनों एक-दूसरे के कार्यकाल के घोटालों को दबाने का काम करते हैं। उन्होंने जेएनवीयू भर्ती घोटाले में गहलोत के हाथ होने की बात कही और कई गंभीर आरोप भी लगाए। खास बात यह है कि जिस निजी कार्यक्रम के मंच पर बेनीवाल बोल रहे थे उसी मंच पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और बाड़मेर के पूर्व सांसद हरीश चौधरी व कई भाजपा नेता भी मौजूद थे।
शहर के डिगाड़ी रोड लक्ष्मण नगर में एक निजी स्कूल के लोकार्पण समारोह में बतौर अतिथि बोलते हुए बेनीवाल ने कहा कि घोटालों की जांच कोई सरकार पूरा नहीं करती। इससे एेसा लगता है कि दोनों मिले हुए हैं। उन्होंने चौधरी की ओर इशारा करते हुए कहा कि अभी वे नाराज हो जाएंगे लेकिन फिर भी वह अपनी बात कहेंगे। जब बेनीवाल बोल रहे थे तो पूर्व सांसद चौधरी मुस्कुराते हुए सुन रहे थे। इससे पहले चौधरी ने भी अपना संबोधन दिया था। बेनीवाल ने समाज हित में कांग्रेस-भाजपा के नेताओं के कई बार समर्थन करने के दावे भी किए। उन्होंने मुख्यमंत्री राजे पर भी मनमानी करने और पिछले कार्यकाल के दौरान घोटालों की बात कही। उस दौरान भी भोपालगढ़ से भाजपा विधायक रहे नारायण बेड़ा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

रोड शो भी किया
इससे पहले बेनीवाल ने बनाड़ से लेकर डिगाड़ी रोड स्थित कार्यक्रम स्थल तक रोड शो भी किया। उनका कई स्थानों पर स्वागत भी किया गया। वाहन रैली भी निकाली गई। इस रोड शो को कई लोगों ने रास्ते में रोका और मालाएं पहनाई। बेनीवाल भी मौके पर लोगों का अभिवादन करत चल रहे थे। उन्होंने दईकड़ा गांव में भी एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर प्रधान लोहावट भागीरथ बेनीवाल, यू.आर बेनीवाल, राजूराम खोजा ने भी संबोधित किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2t2mqGo
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment