चुनाव से पहले भाजपा इस प्रकार करेगी बूथ मजबूत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

राज्यसभा में मुख्य सचेतक नारायण पंचारिया ने शक्तिकेन्द्र संयोजकों एवं बूथ समिति की बैठक में लिया फीडबैक

जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा एवं इसके बाद वर्ष 2019 में होने वाले चुनावों की माइक्रो लेवल पर प्लानिंग कर ली है। इसके लिए वार्ड स्तर एवं बूथ स्तर पर बूथ समितियों के गठन का कार्य अन्तिम दौर में हैं। हाल ही जयपुर में आयोजित विशाल बैठक के बाद हर जिले में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी खुद जाकर बूथ समितियों के अध्यक्षों एवं शक्ति केन्द्र संयोजकों की बैठक ले रहे हैं।
इसी क्रम में जोधपुर शहर जिला इकाई के तहत आने वाले शक्ति केन्द्र संयोजकों एवं बूथ समितियों के प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। राज्यसभा में मुख्य सचेतक नारायण पंचारिया ने बैठक में बूथ स्तर तक का फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं से आत्मविश्वास के साथ अभी से बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
भाजपा के मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि सेक्शन सेवन स्थित जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में जोधपुर शहर अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जोधपुर शहर, सूरसागर एवं सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केन्द्र प्रमुख एवं बूथ समितियों के अध्यक्ष मौजूद रहे। पंचारिया के साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, जेडीए अध्यक्ष डॉ.महेन्द्र राठौड़, शहर विधायक कैलाश भंसाली, महापौर घनश्याम ओझा एवं ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प के प्रदेश प्रमुख राजेन्द्र बोराणा ने विचार रखे। बैठक में शहर के 602 बूथ पर किस प्रकार संगठन के कार्यकर्ता काम कर रहे है। बूथ मजबूत करना होगा विधानसभा चुनाव और वर्ष 2019 में प्रस्तावित संसदीय चुनाव में भाजपा को सत्ता में आने के लिए हर बूथ मजबूत करना होगा। मेरा बूथ सबसे मजबूत हो इसके लिए बूथ समितियों एवं शक्ति केन्द्र के संयोजकों को सक्रियता से पूरे आत्मविश्वास के कार्य करना होगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने किया। जिला महामंत्री मुकेश लोढ़ा ने आभार व्यक्त किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xREKqz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment