सीकर ही हुंकार रैली से पहले क्या बोल गए हनुमान बेनीवाल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

सीकर में अपनी चौथी हुंकार रैली का आयोजन करने जा रहे खींवसर विधायक और किसान नेता हनुमान बेनीवाल ने समाज के मंच से कहा कि यदि आप लोग साथ देंगे तो एक दिन किसान का बेटा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने बोरानाडा वीर तेजा मंदिर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलने के लिए बेताब है, लेकिन सिर्फ वह हैं जो दोनों पार्टियों के खिलाफ बोलते हैं।


इससे पहले बेनीवाल ने बोरानाडा मुख्य मार्ग से मंदिर तक करीब दो किलोमीटर का रोड शो किया। सभा स्थल पहुंच कर उन्होंने कहा कि राजस्थान के रेगिस्तान से जो आंधी उठी है उसकी रेत दिल्ली तक जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां तो रैलियों के लिए एसी बसें और पनीर पकौड़े खिलाने पड़ते हैं। जबकि मेरी रैली में किसान अपने खर्च पर पहुंचता है। इससे पहले उनकर वीर तेजा सेना और मंदिर ट्रस्ट के अलावा यू.आर बेनीवाल, भंवर साही, सोहन साहू, राजूराम खोजा, महेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र छबरीवाल की ओर से डीपीएस चौराहा, बोरानाडा, सारण नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने एक वालीबॉल प्रतियोगित का उदघाटन भी किया।

वसुंधरा को लुटेरी दुल्हन की संज्ञा

उन्होंने अपने भाषण में वसुंधरा को लुटेरी दुल्हन कहा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को यूपी का निवासी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी कई घोटालों के आरोप लगाए। उन्होंने मिशन २०१८ में तीसरे मोर्चे के गठन की बात कही।

या तो दूल्हा बनूंगा या किसी की बारात लाउंगा

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में या तो मैं खुद दूल्हा बनूंगा या फिर किसी सशक्त पार्टी की बारात का समर्थन कर सत्ता में लाउंगा। लेकिन कांग्रेस और भाजपा को कभी समर्थन नहीं दूंगा।

मेरे साथ आओगे तो विधायक बना दूंगा

उन्होंने समाज के मंच से आह्वान किया कि कांग्रेस-भाजपा के मंच पर जाओगे तो सिर्फ सैंडल ही उठाने पड़ेंगे। यदि मेरे साथ आआेगे तो विधायक और मंत्री बना दूंगा। उन्होंने कहा कि मुझ पर १२ मुकदमे किए, पासपोर्ट जब्त किया और हथियार भी सरकार ने ले लिए। लेकिन फिर भी अकेला लड़ रहा हंू।

सीकर के बाद जयपुर जहां पार्टी की घोषणा

उन्होंने कहा कि १० जून को सीकर में किसान हुंकार रैली के बाद अगला लक्ष्य जयपुर है। जहां अन्य समर्थकों के साथ नई पार्टी बनाई जाएगी।

 

 

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xVfzn0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment