गत वर्ष बरसाती नालों ने निगली थी जिंदगियां, इस वर्ष निगम मात्र चेतावनी बोर्ड लगाकर रोकेगा हादसे!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. महापौर घनश्याम ओझा ने मंगलवार को निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की बैठक में शहर के नालों के डेंजर पॉइंट चिह्नित करने और इन पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

 

30 जून से पहले पूरा हो सफाई कार्य

महापौर ने 30 जून से पहले तक सभी प्रमुख नालों की सफ ाई का कार्य पूरा करने, नालों से हटाए गए पाट व जालियां वापस लगा कर नाले कवर करने के निर्देश दिए गए। उन्होंंने कहा कि पिछले वर्ष हुई दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति होने से रोकने के लिए नालों के डेंजर पॉइंट चिह्नित कर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। महापौर ने निगम के सभी कार्य भी 30 जून तक पूरा करवाने को कहा है।


20 जून से स्थापित होगा कंट्रोल रूम

आयुक्त ओमप्रकाश कसेरा ने बताया कि 20 जून से नगर निगम कंट्रोल रूम स्थापित करेगा, जो 24 घंटे कार्य करेगा। तीनों जोन में एक जेसीबी, दो मड पंप, एक ट्रैक्टर, रस्सा, ड्रेगन लाइट और बजरी के कट्टे भर कर तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एनयूएलएम के अधिकारियों को सभी आश्रय स्थलों की व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी आपात परिस्थति में वहां लोगों को रुकवाया जा सके। बैठक में उपायुक्त भंवरसिंह सांदू, देवाराम सुथार, नारायणलाल मीणा, एसई सम्पत मेघवाल, एक्सईएन सुधीर माथुर, राहुल गुप्ता और विनोद व्यास के अलावा सभी सीएसआइ, गैरेज के अधिकारी व तकनीकी अधिकारी मौजूद थे।

जर्जर मकान ध्वस्त करने के आदेश
मानसून से पहले हर बार निगम जर्जर मकानों को नोटिस देने व गिराने के आदेश जारी करता है। न तो मकान गिराए जाते हैं और न ही भवन मालिकों पर सख्ती बरती जाती है। इस बार भी बैठक में सीएसआई जनहानि का कारण बनने वाले जर्जर मकान गिराने के नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए।इस बार भी बैठक में सीएसआई जनहानि का कारण बनने वाले जर्जर मकान गिराने के नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JPWhE1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment