पुलिस थाने को आवंटित जमीन पर कब्जा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर के समीप बनाड़ पुलिस थाने के लिए आवंटित जमीन पर लोगों ने कब्जा कर दीवारें खींच दी। साथ ही वहां मकान बनाकर निवास करने की तैयारी की जा रही थी। जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त दुर्गेश बिस्सा के नेतृत्व में यह अतिक्रमण हटाया गया।

प्राधिकरण उपायुक्त श्रवणसिंह राजावत के निर्देशन में बुधवार को अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। पुलिस थाना बनाड़ को खसरा नम्बर 56 पर ५ बीघा भूमि आवंटित है। जिस पर पिछले लम्बे समय से अवैध कब्जा कर लोग प्लानिंग काटने की तैयारी में थे। जेडीए ने इसके लिए नोटिस निकाले और आपत्तियां मांगी। जब कोई सामने नहीं आया तो बुधवार को मौके पर बनी दीवार हटाकर भौतिक कब्जा थानाप्रभारी जोगिन्दरसिंह चौधरी को सौंपा गया। इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण निरीक्षक संतोष पंवार, पटवारी देवेन्द्र जोशी एवं पुलिस महमे के आला अधिकारी मौजूद रहे।
-------------

यहां भी हटाए अतिक्रमण
जेडीए की टीम ने शहर के समीप गांव जाजीवाल धांधला में ५ बीघा जमीन पर अवैध रूप से कच्चे निर्माण कर रहे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। गांव के खसरा नंम्बर 43, 44 व 72 किस्म आगोर जेडीए की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। जेडीए की भूमि से 3 पक्के कमरे बिना छत के, कच्ची-पक्की चारदीवारी बना अतिक्रमण किए गए थे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू हुई, जो अपराह्न तीन बजे तक चली। अतिक्रमण हटाते समय प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत, तहसीलदार जोन उत्तर चैनसिंह चम्पावत सहित पुलिस जाब्ता मौजूद था।

बने थे शौचालय
जेडीए की जमीन पर जहां अवैध निर्माण हो रखे थे, वहां सरकारी योजनाओं में शौचालय निर्माण भी हो रखा था। बिना जमीन के कागजात कैसे यह निर्माण हुए, यह भी जांच का विषय बन गया। जेडीए ने फिलहाल सरकारी योजना में बने इन शौचालयों को नहीं हटाया है।

बने थे शौचालय
जेडीए की जमीन पर जहां अवैध निर्माण हो रखे थे, वहां सरकारी योजनाओं में शौचालय निर्माण भी हो रखा था। बिना जमीन के कागजात कैसे यह निर्माण हुए, यह भी जांच का विषय बन गया। जेडीए ने फिलहाल सरकारी योजना में बने इन शौचालयों को नहीं हटाया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JzBiX5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment