जोधपुर। जोधपुर के बिलाड़ा ग्रामीण क्षेत्र तिलवासनी में स्कूल मैदान के अंदर बनाए जा रहे एक कमरे की छत गिरने से ठेकेदार की मौत हो गई और दो मजदूर घायल हो गये।
थाना अधिकारी गौतम जैन के अनुसार तिलवासनी गांव के बाहर स्थित मैदान में एक कमरा निर्माण के दौरान शनिवार दोपहर 1 बजे निर्माण कार्य देखने पहुंचे ठेकेदार लिखमाराम उर्फ सुनील पुत्र सोहन लाल माली, उम्र 30 वर्ष, निवासी पीपाड़ शहर निर्माण कार्य देखने गया था। उसी दौरान कमरे के अंदर जाते ही उनके ऊपर छत का एक बड़ा भाग जोरदार धमाके के साथ टूट कर गिर गया। जिससे वो मलबे में दब गया।
मलबे में दब जाने से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही वहीं पास में खड़े दो अन्य मजदूर दयाराम पुत्र शैतानराम हरिजन, निवासी बोयल गांव, मोनू पुत्र नंदराम बेरवा, निवासी विजयनगर भीलवाड़ा घायल हो गए घायल हो गए। घायलों को पीपाड़ शहर में स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार करवाया गया। वहीं दूसरी और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
फव्वारे खरीदने जोधपुर आए किसान की जेब से 80 हजार चुराने का मामला
जोधपुर. सस्ते किराए का झांसा देकर ग्रामीणों को ऑटो रिक्शा में बिठाकर जेब काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर प्रतापनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। थानाधिकारी अचल सिंह ने बताया कि गत 14 जून को केतू में जवाहर नगर निवासी किसान देवीसिंह (72) पुत्र किशन सिंह ट्यूबवेल के लिए फव्वारे खरीदने बस से जोधपुर आए थे। आखलिया चौराहे के पास वो बस से नीचे उतरे। वहां मौजूद ऑटो रिक्शा चालक ने सिर्फ दस रुपए में पावटा छोडऩे का लालच देकर वृद्ध को ऑटो में बिठा लिया था। पीछे बैठे चालक के दो साथियों ने वृद्ध की जेब से अस्सी हजार रुपए चुराकर उसे रास्ते में उतार दिया था।
इस मामले में संदिग्धों से पूछताछ के बाद उप निरीक्षक मानाराम, हैड कांस्टेबल पोकरमल, गंगा सिंह, कांस्टेबल महेन्द्र चौधरी व मूल सिंह ने सूंथला निवासी जाकिर हुसैन पुत्र जलालुद्दीन व केबीएचबी निवासी अशोक मोतियानी पुत्र बसंत मल को हिरासत में लिया। दोनों ने अजमेर निवासी बलवीर उर्फ कालू पुत्र सुरजीत सिंह के साथ मिलकर देवी सिंह की जेब से 80 हजार रुपए चुराना स्वीकार किया। पुलिस ने जाकिर हुसैन व अशोक को गिरफ्तार किया। जबकि बलवीर की तलाश की जा रही है। जाकिर से ऑटो रिक्शा जब्त किया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yikZsq
0 comments:
Post a Comment