नोटिस देने के बाद मुड़कर नहीं देखता निगम, हालात हो रहे और खराब

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

- उधर चमगादड़ भी कर रही हैं परेशानी पैदा
जोधपुर. शहर में कोई हादसा होने के बाद नगर निगम नोटिस तो जारी कर देता है, लेकिन उस नोटिस की पालना हुई या नहीं, इसकी मॉनिटरिंग नहीं करता। निगम की इस ढिलाई का लोग जमकर फायदा उठाते हैं। गत 29 मई को तीन मंजिला प्लास्टिक के अवैध गोदाम में आग लगने के बाद निगम ने गोदाम मालिक को मलबा खाली करने का नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद भी मलबा हटाया गया। अब भी मलबे से आग की लपटें निकल रही हैं। मौके पर रविवार शाम को लगी आग एक दर्जन दमकलों ने दूसरे दिन दोपहर एक बजे तक बुझाई। मलबे में फिर आग लगने से क्षेत्रवासियों ने दहशत में रात गुजारी।

इधर, 30 मई को सरदारपुरा क्षेत्र लोढ़ों के चौक में बंद पड़े घर से निकली चमगादड़ें आस-पास के घरों में आज तक परेशानी का सबब बनी हुई हैं। निगम ने 31 मई को नोटिस जारी कर भवन मालिक को 10 दिन में भवन चमगादड़ मुक्त करने व भवन की मरम्मत कराने को कहा था। इसकी पालना नहीं हुई। क्षेत्रवासी सोमवार को भी चमगादड़ों से परेशान नजर आए।

---

निगम के आदेश के अनुसार रात में लाइट लगाकर चमगादड़ निकाल रहे हैं। बाहर जाने के बाद वह घूम-फिरकर वापस आ जाती है। सारी चमगादड़ें निकलें, तो भवन की मरम्मत करवाएं।
महेश तापडिय़ा, भवन मालिक

एक भी विभाग सुध लेने नहीं आया
बंद पड़े पड़ोस के मकान से चमगादड़ें वापस निकल कर बाहर आ गई हैं। नेटिंग के बाद चमगादड़ें नीचे तो नहीं आईं, लेकिन बॉलकनी में फिर से बड़ी संख्या में आ गई हैं। नगर निगम से लेकर चिकित्सा विभाग तक सभी को फोन किया। अब तक कोई नहीं आया।

-प्रणव मूंदड़ा, क्षेत्रवासी
नोटिस जारी होने पर गोदाम मालिक ने पालना की, काफी हद तक मलबा निकाला भी है। चमगादड़ें भगाने के लिए रात में लाइटें भी लगाईं। मॉनिटरिंग कर रहे हैं। तय समय सीमा में कार्य पूरा नहीं किया है, तो दुबारा नोटिस जारी करेंगे। भंवरसिंह सांदू, उपायुक्त, शहर विधानसभा क्षेत्र--

गोदाम मालिक को नोटिस जारी कर अविलम्ब मलबा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। सदर कोतवाली थाना पुलिस को भी इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है।घनश्याम ओझा, महापौर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2lBAzGo
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment