अब बोर्ड परीक्षा में नंबर कम लाने पर संस्था प्रधानों को मिलेगी सजा, इस साल 63 सरकारी स्कूलों का खराब रहा रिजल्ट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय विद्यालयों में दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में कम रिजल्ट प्रतिशत वाले संस्था प्रधानों को नोटिस जारी किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी इसकी अनुशंसा निदेशालय को भेजेंगे। एक सरकारी रिकार्ड के अनुसार जोधपुर जिले में 50 राजकीय स्कूलों का दसवीं बोर्ड में रिजल्ट 50 प्रतिशत के नीचे रहा है। बारहवीं बोर्ड में वाणिज्य, साइंस व कला वर्ग में कुल 13 स्कूलों का रिजल्ट प्रतिशत 60 प्रतिशत के नीचे रहा है। इन सभी मापदंडों के मद्देनजर शिक्षा विभाग इन विद्यालयों के संस्था प्रधानों को नोटिस जारी करेगा और बाद में निदेशालय के आदेश पर चार्जशीट थमाएगा।

 

इन स्कूलों का रहा रिजल्ट शून्य प्रतिशत


एसडीएमटी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भावी में 7 विद्यार्थी बारहवीं विज्ञान वर्ग की परीक्षा में बैठे थे, जिसमें सातों ही विद्यार्थी फेल हो गए। राउमावि बड़ी सिड बाप में 18 विद्यार्थी बारहवीं कला वर्ग की परीक्षा में बैठे थे, जिसमें सभी फेल हो गए। इसी तरह राउमावि मालमसिंह की सीड 49 में से 49 विद्यार्थी बारहवीं कला वर्ग में फेल हो गए। जिसे शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है।

विभाग ने इन स्कूलों का रिजल्ट माना निम्न

शिक्षा विभाग ने निम्न रिजल्ट वाली स्कूलों की सूची तैयार की है। हालांकि इस सूची में और भी कई स्कूल हैं, लेकिन इनकर रिजल्ट सबसे कम माना गया है। इसमें बारहवीं कला वर्ग के लिए राउमावि जालमसिंह का हत्था, रोहिलाकलां मंडोर, नांदिया खुर्द, बड़ी सिड, जोड़े, तहसील फलोदी, मालमसिंह की सिड, बारहवीं कॉमर्स वर्ग के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर आवासीय वि, राबाउमावि फलोदी, बारहवीं साइंस वर्ग के लिए राउमावि सुरपुरा खुर्द भोपालगढ़, राउमावि देवातड़ा, राउमावि महिला बाग, एसडीएमटी राउमावि भावी व राउमावि केतुकला का रिजल्ट कम रहा है। इसी तरह दसवीं बोर्ड के रिजल्ट में राउमावि मोगराकलां, राउमावि चैनपुरा, राउमावि पिचियाक, एसएनटी राउमावि पूंजला, सेठ रामरख मालानी सीसै पीपाड़ सिटी और राबामावि बुड़किया भोपालगढ़ का रिजल्ट सबसे निम्न माना है।

इनका कहना है


इस मामले में निदेशालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी होगा। इसके बाद चार्जशीट तक थमाई जाएगी।

- रामेश्वरप्रसाद जोशी, डीईओ माशि प्रथम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2lyzhvz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment