नहर से नहीं आ रहा पूरा पानी, फिर सूख सकता है जोधपुर का कंठ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

- 28 व 29 को शटडाउन

जोधपुर . शहर के प्रमुख जलस्रोत तख्त सागर में लगातार घट रहे जलस्तर ने जलदाय विभाग की चिंता बढ़ा दी है। क्लोजर के बाद से ही यहां जलस्तर नहीं बढ़ रहा था। अब पानी काफी नीचे पहुंच गया है और तख्तसागर का पेटा नजर आने लगा है। जलस्तर इससे जरा भी नीचे जाने के बाद तो पानी पम्प नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में जलदाय विभाग ने शटडाउन का निर्णय किया है। इस वजह से जोधपुर शहर में ज्यादातर इलाकों में 28 व 29 को पानी नहीं आएगा। तख्त सागर में पानी का स्तर 37.55 एमएसीएफटी तक पहुंच गया है। यह पानी का लगभग आखिरी स्तर है। पानी 37 एमएसीएफटी से नीचे चला जाता है तो यहां से पम्पिंग नहीं की जाएगी। ऐसे में फिल्टर हाउस तक पानी नहीं पहुंच पाएगा। ऐसे में जलदाय विभाग तख्त सागर का जल स्तर बढ़ाने की कवायद कर रहा है। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि दो दिन का शटडाउन लेने से यहां का स्तर बढ़ जाएगा। इसके अलावा कायलाना से भी पानी तख्तसागर में डालने की कवायद की जा रही है।

 

नहर से कम छोड़ रहे हैं पानी

इंदिरा गांधी नहर से भी राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल में कम पानी छोड़ा जा रहा है। यहां से कैनाल में रोज 15 एमसीएफटी पानी ही छोड़ा जा रहा है, जबकि शहर में प्रतिदिन 16 एमसीएफटी पानी की जरूरत होती है। इस वजह से पानी नीचे जा रहा है। विभाग का कहना है कि शटडाउन से स्थिति कुछ सुधरेगी।

 

दो दिन नहीं आएगा पानी

कायलाना से जाने वाली लाइन में बॉम्बे मोटर्स के पास लीकेज ठीक करने, कायलाना इनटेक पर मरम्मत करने, पम्प हाउस में कार्य करने एवं तख्त सागर में पानी का स्तर बढ़ाने के लिए शटडाउन लिया जाएगा। 27 मई की रात से 28 मई तक यहां काम किया जाएगा। इस वजह से कायलाना फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में28 मई को पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। 28 को होने वाली सप्लाई 29 मई को कम दबाव व देरी से की जाएगी। 29 को होने वाली जलापूर्ति 30 को की जाएगी। जिसके कारण जोधपुर शहर के परकोटा का भीतरी क्षेत्र, समस्त प्रतापनगर जल वितरण क्षेत्र, सूरसागर व कबीर नगर जल वितरण क्षेत्र, मसूरिया जल वितरण क्षेत्र, सरदारपुरा जल वितरण क्षेत्र, नागौरी गेट के बाहर का क्षेत्र, लालसागर जल वितरण से जुड़ा सम्पूर्ण क्षेत्र, चैनपुरा, मगरा-पूंजला, माता का थान, नयापुरा, परिहार नगर टंकी क्षेत्र, गांधी नगर टंकी क्षेत्र, महामन्दिर, पावटा, पृथ्वीपुरा, मानजी का हत्था, डिगाड़ी, बीजेएस, लक्ष्मीनगर इलाकों मेंआपूर्ति नहीं होगी।


जल स्तर बढ़ाना जरूरी

तख्त सागर का जल स्तर काफी नीचे पहुंच गया है। इसको बढ़ाना बहुत जरूरी है। कुछ मरम्मत संबंधी कार्य भी करवाने हैं। इसके लिए शहर में शटडाउन लिया जाएगा। 28 को होने वाली सप्लाई 29 को कम दबाव से होगी व 29 की सप्लाई 30 मई को की जाएगी।

मनोज भवण, अधिशाषी अभियंता, जलदाय विभाग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sf1aMm
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment