भाई जियो की फ्री सर्विस हो गई है खत्म.
लेकिन फिर भी आपका जियो टनाटन चल रहा है तो ज्यादा खुश मत होइए. चार दिन की चांदनी है. जिन्होंने जियो की प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है, जियो ने उनका नंबर बंद करना शुरू कर दिया है. लेकिन बहुत सारे लोगों के नंबर अभी चल रहे हैं. वे ये न सोचें कि किसी गलती से जियो उनका नंबर बंद करना भूल गया है. आपका नंबर कभी भी आ सकता है.
चूंकि छह महीने फ्री इंटरनेट और कॉल्स देकर जियो ने देश भऱ में 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स बना लिए हैं. इसलिए इतनी बड़ी संख्या में कनेक्शन एक साथ नहीं बंद किए जा सकते. तो इसलिए जियो कंपनी ने ये फैसला लिया है कि वो छोटे-छोटे हिस्से में लोगों की सर्विस बंद करेंगे.
वैसे जियो से जुड़े रहना है तो अभी टाइम गया नहीं है. ‘धन धना धन’ ऑफर लेकर आप जियो से जुड़े रह सकते हैं.
‘धन धना धन’ ऑफर क्या है?
ट्राई के आदेश के बाद रिलायंस जियो को अपना ‘समर सरप्राइज ऑफर’ बंद करना पड़ा था. तब वह ‘धन धना धन’ ऑफर लेकर आया था. इसके तहत दो प्लान लॉन्च किए गए हैं. एक 309 रुपये का और दूसरा 509 रुपये का. दोनों ही प्लान में ग्राहकों को तीन महीने के लिए अनलिमिटेड सर्विस मिलेगी. अंतर बस डेटा का होगा.
309 रुपए वाले प्लान में ग्राहक को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा. और 509 रुपए वाले प्लान में हर दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा. बाकी सुविधा सेम ही होगी. और दोनों ही प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होगी. लेकिन ये दोनों प्लान के लिए भी आपको सबसे पहले जियो का प्राइम मेंबर बनना होगा. इसके बाद ही आप 309 और 509 रुपये का रिचार्ज कर सकते है
0 comments:
Post a Comment