जालोर. करीब तीन साल पूर्व सांचौर जेल से फरार हुए शातिर बदमाश गोपिया को जालोर पुलिस व अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर सोमवार रात अहमदाबाद के चांदखेड़ा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने गोपिया के दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की एक इनोवा कार, १२ बोर का एक देसी कट्टा व विभिन्न बोर के तीन देसी कट्टे तथा १० कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच टीम व जालोर पुलिस की ओर से अहमदाबाद में संयुक्त रूप से शातिरों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीना ने राजस्थान पत्रिका को बताया कि अरणाय हाल भूरा की ढाणी कारोला निवासी गोपाराम पुत्र बाबूलाल दर्जी को गिरफ्तार किया गया है। सांचौर थाना क्षेत्र में व्यापारी सहित उसके साथियों को अगवा कर करीब ७० लाख रुपए की फिरौती वसूली प्रकरण में गिरफ्ताार एक बदमाश गोपिया गैंग का गुर्गा था। पुलिस की ओर से करीब एक माह पूर्व गिरफ्तार शातिर बदमाश मालवाड़ा (चितलवाना) निवासी दिनेश पुत्र जांवताराम बिश्नोई के भी गोपिया गैंग से सम्पर्क होने की बात सामने आई थी। इसके बाद माना जा रहा था कि जालोर पुलिस को गोपिया तक पहुंचने में आसानी रहेगी। आखिर जालोर पुलिस की सूचना पर गुजरात व जालोर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर गोपिया को दबोच लिया।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 comments:
Post a Comment