नई दिल्ली: दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट-मेसेजिंग एप्प व्हाट्सएप्प ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत अब व्हाट्सएप्प पर आपके मैसेज को कोई हैकर हैक नहीं कर पाएगा यहां तक कि सरकार भी आपके मैसेज को पढ़ नहीं सकेगी। अब सिर्फ मैसेज भेजनेवाला और जिसे भेजा गया है (सेन्डर-रिसीवर) वही इसे पढ़ पाएगा।
अब तक व्हाट्सएप्प के मेसेज सुरक्षा एजेंसियों से लेकर हैकर तक कोई भी इसे पढ़ सकता था, लेकिन अब यह मेसेज ऐसे कोड में जाएगा जिसे कोई नहीं पढ़ पाएगा। हाल ही में ऐसा मामला अमरीका में सामने आया था। एप्पल कंपनी ने प्राइवेसी को प्राथमिकता देते हुए एक कथित आतंकी के आईफोन के डाटा को अमेरिकी सरकार को देने से मना कर दिया था।
क्या है नए अपडेट में
Whatsapp पिछले दो साल से अपने मैसेज के इंक्रिप्शन पर काम कर रहा था। व्हाट्सएप्प के सबसे लेटेस्ट वर्जन से कॉल, मैसेज, फोटो, वीडियो, फाइल, आवाज सब कुछ खास कोड के जरिए यूजर के पास जाएगा। उस खास कोड के जरिए वह मैसेज सुरक्षित रहेगा। इस तरह से मैसेज भेजने वाले और जिसे भेजा गया है तक ही सुरक्षित रहेगा। अब चाहें आप किसी ग्रुप में मैसेज, वीडियो, ऑडियो या फोटो भेजें, यह पूरी तरह से सिक्योर होगा। यहां तक कि व्हाट्सएप्प के इंजीनियर्स भी इस मैसेज को नहीं पढ़ पाएंगे। आपको बता दें कि व्हाट्सएप्प के दुनिया भर में व्हाट्सएप्प के 100 करोड़ से भी अधिक यूजर्स हैं ।
0 comments:
Post a Comment