#dangiyawas_news
डांगियावास थाना पुलिस के अनुसार पीपाड़ शहर निवासी ताराचंद वाल्मीकि (21) रविवार दोपहर मोटरसाइकिल पर जोधपुर से अपने गांव जा रहा था। डांगियावास के निकट एक पेट्रोल पम्प के सामने से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल ताराचंद को एमडीएमएच में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसका दम टूट गया।
0 comments:
Post a Comment