#Dangiyawas news
लोहावट। ।
थाना क्षेत्र के पलीना गांव की सरहद मे बुधवार दोपहर को मोरिया गांव की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल को पिकअप गाडी ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार पलीना गांव की सरहद मे सुभाष (20) पुत्र पेंमाराम विशनोई निवासी मोटाई गांव से मोटरसाइकल पर मोरिया की ओर आ रहा था। इस दौरान सामने से आई पिकअप गाडी ने गाडी ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर लोहावट थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पिकअप चालक गाडी सहित फरार हो गया। पुलिस पिकअप गाडी की तलाश में जुटी।
0 comments:
Post a Comment