जोधपुर ।DN News
जोधपुर में सांगरिया ओवरब्रिज के पास गुरुवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक श्रमिक की मृत्यु तथा तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए। एक की हालत गम्भीर है।
केबीएचबी थाना पुलिस के अनुसार मूलत: पश्चिम बंगाल हाल बासनी निवासी संतोष (२२) यहां हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करता था। वह गुरुवार दोपहर तीन बजे मोबाइल रिचार्ज कराने का कहकर मोटरसाइकिल पर बाहर निकला था। उसके साथ एक अन्य श्रमिक भी था। संतोष मोटरसाइकिल चला रहा था।
सांगरिया ओवरब्रिज के पास शाम करीब छह बजे सामने से तेज रफ्तार व लापरवाही से आई एक अन्य मोटरसाइकिल की उससे जोरदार भिड़ंत हो गई। संतोष व उसके साथी के अलावा दूसरी बाईक सवार दो युवक भी घायल हो गए।
सभी को मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। जबकि शेष तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक युवक की हालत गम्भीर बताई जाती है। परिजन को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन के जोधपुर पहुंचने पर ही अग्रिम कार्यवाही हो पाएगी।
0 comments:
Post a Comment