नौकरी पाने के लिए बने मुर्गा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


अजमेर।परिवहन विभाग में मोटर व्हीकल उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2013 में चयनित अभ्यर्थियों के समक्ष अब नौकरी पाने के लिए मुर्गा बनने की नौबत आ गई। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा का परिणाम जारी होने के छह महीने बाद भी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति अभिशंसा सरकार को नहीं भेजने से परेशान चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार आयोग में मुर्गा बनकर विरोध प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने शाम तक अभिशंसा नहीं भेजने पर अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दी। आयोग की ओर से मोटर व्हीकल उप निरीक्षक भर्ती-2013 की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 25 से 26 जून 2014 को किया गया था।
परीक्षा का परिणाम 30 दिसम्बर 2014 को जारी किया गया। संवीक्षा परीक्षा में साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों का 31 अगस्त से 19 सितम्बर 2015 को साक्षात्कार लेकर 22 सितम्बर 2015 को 148 पदों पर अंतिम रूप से चयनित मोटर व्हीकल उप निरीक्षकों का परिणाम जारी किया गया। छह माह से सिर्फ आश्वासन परिणाम जारी होने के बाद से अभ्यर्थी नियुक्ति की अभिशंसा सरकार को भेजने के लिए आयोग के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन आयोग में हमेशा उन्हें तीन-चार दिन में अभिशंसा भेजने का आश्वासन मिलता है। करीब छह महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी आयोग नियुक्ति की अभिशंसा सरकार को नहीं भेज सका है। अभ्यर्थियों ने 15 मार्च को भी आयोग के सचिव बी.एल. कोठारी और अध्यक्ष ललित के. पंवार से मुलाकात कर नियुक्ति दिलाने की मांग की थी। उस समय भी कोठारी ने सात दिन में अभिशंसा सरकार को भेजने का आश्वासन दिया था।
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment