आबकारी दुकानों की लॉटरी में उमड़ी ठेकेदारों की भीड़

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।आबकारी विभाग द्वारा शुक्रवार को जयनारायण व्यास टाऊन हॉल में अंग्रेजी शराब की दुकानों की लॉटरी खोली गई। सुबह 11 बजे से जोन क्रम में शुरू हुई लॉटरी रात करीब दस बजे तक जारी रही। इस दौरान टाऊन हॉल के भीतर व बाहर शराब ठेकेदारों की भीड़ उमड़ी रही। जिला कलक्टर बिष्णु चरण मल्लिक, डीसीपी पूर्व विनय कुमार, एडीएम अरुण हसीजा, जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह यादव सहित अन्य अधिकारियों की देखरेख में पहले अंग्रेजी की दुकानों के जोन क्रम में लॉटरी निकाली गई। पहली लॉटरी जिला कलक्टर मलिक द्वारा निकाली गई। टाऊन हॉल में मंच पर लॉटरी निकालने की प्रक्रिया के दौरान सहायक आबकारी अधिकारी नरेंद्र सिंह शेखावत, खुशीलाल मीणा, सीआई सुदर्शन सिंह भाटी के साथ अन्य अधिकारी व्यवस्था संभाल रहे थे।

मंच पर लॉटरी संबंधित सूचना व संचालन का सीआई दिनेश गहलोत व बाबूराम जाखड़ ने किया। दुकानों की लॉटरी होने के चलते शुक्रवार को सुबह से ही टाऊन हॉल में शराब ठेकेदारों व सेल्समैन की भीड़ उमड़ गई। लॉटरी के दौरान भीड़भाड़ के चलते टाऊन हॉल में प्रवेश करने वाले द्वार बंद कर पुलिस जवान तैनात किए गए। बाहर परिसर में उमड़ी भीड़ के बैठने के लिए टेंट व स्क्रीन लगाई गई। पूरे दिन लॉटरी के चलते टाऊन हाल के बाहर उम्मेद स्टेडियम रोड से लेकर घूमर होटल तक दुपहिया व चारपहिया वाहनों की कतारें लगी रही। पहले अंग्रेजी दुकानों की लॉटरी निकाली गई। यह प्रक्रिया रात दस बजे तक चली। इसके बाद देशी दुकानों की लॉटरी निकालने गई। बाकी बची दुकानों की शनिवार को भी टाऊन हाल में ही लॉटरी निकाली जाएगी। गौरतलब है कि जोधपुर संभाग के लिए एक लाख 9 हजार आवेदन आए। इनमें जोधपुर शहर की दुकानों के लिए 35 हजार 2 सौ 17 आवेदन किए गए। विभाग द्वारा 65 अंग्रेजी शराब व देशी शराब की 303 दुकानों की लॉटरी निकाली जा रही है

Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment