Dangiyawas news
जोधपुर। मथुरादा समाथुर अस्पताल में मंगलवार को जांच करवाने आए एक बुजुर्ग की कार को पार्किंग में लगाते हुए हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। बुजुर्ग अपने पुत्र के साथ अस्पताल आए थे, उनका बेटा पर्ची लेने गया हुआ था। कार में सेंट्रल लॉक होने के कारण वे दरवाजा नहीं खोल पाए। अस्पताल में तैनात एक होमगार्ड ने कार का कांच तोड़ दरवाजा खोला और उन्हें बाहर निकाल कर ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार पाल रोड स्थित भादू मार्केट निवासी कुलदीप के पिता बंशीलाल (60) को सोमवार रात सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इस पर नजदीक में किसी डॉक्टर को दिखाकर उपचार लिया था। मंगलवार सुबह करीब दस बजे कुलदीप अपने पिता को लेकर एमडीएमएच पहुंचे। एमआरआई सेंटर के बाहर कार खड़ी कर उन्होंने अपने पिता से कहा कि वे पर्ची लेकर रहे हैं।
कुलदीप के जाने के बाद बंशीलाल खुद ही कार को पार्किंग में लगाने के लिए ड्राइविंग सीट पर बैठे और थोड़ी साइड में लेकर खड़ी कर दी। इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक गया। गाड़ी के सेंट्रल लॉक वे खोल नहीं सके। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे स्टेयरिंग पर लटक से गए थे। इस दौरान होमगार्ड शंकर सिंह ने आकर कांच फोड़ा और उन्हें बाहर निकाल कर ट्रोमा सेंटर पहुंचाया।
बंशीलाल
एमडीएमएच में होमगार्ड अन्य लोगों ने बंशीलाल को इस कार का कांच तोड़ बाहर निकाला और ट्रोमा सेंटर पहुंचाया।
0 comments:
Post a Comment